{"_id":"6655bd288b7932e7bd006f6c","slug":"video-aparajita-100-million-smiles-program-organized-by-amar-ujala-foundation-in-gsss-kariyaan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रा.व.मा.पा. करियां में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रा.व.मा.पा. करियां में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित
स्कूली छात्राएं अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास योजना) विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति काशव ने दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं जागरूक होकर हरेक क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। काफी महिलाओं ने देश और प्रदेश स्तर पर अपनी काबिलियत से नाम रोशन किया है। जागरूक महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कहा कि आज जिस तरह लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को महावारी के दिनों में संतुलित आहार लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में कुछेक क्षेत्रों में महावारी के दौरान लड़कियों के मंदिर और रसोईघर में आने में प्रतिबंध लगा देते है। मगर अब समय बदल रहा है। अब इस तरह की भ्रातियों को लोग खारिज कर रहे है। कार्यक्रम में मौजूद जिला समन्वयक विकास शर्मा ने छात्राओं को पोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे जंक फूड को त्याग दें। जिससे मस्तिष्क को जाने वाली कोशिकाएं क्षीण हो जाती है। बताया कि बेहतर खान पान की स्वस्थ मस्तिष्क का प्रतीक है। इससे पहले स्कूल के वोकेशनल अध्यापक शरण दास ने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में ज्ञानावर्धन होता है। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, अध्यापक व्यास देव सहित स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।