{"_id":"66561bad62c5e8e2fb0ab33f","slug":"video-saema-sana-bl-jana-athhakaraya-na-nashhapakashhata-sa-kama-naha-kaya-unaha-javab-thana-paugdhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम सैनी बोले- जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता से काम नहीं किया, उन्हें जवाब देना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम सैनी बोले- जिन अधिकारियों ने निष्पक्षता से काम नहीं किया, उन्हें जवाब देना पड़ेगा
टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 4 जून के बाद भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए अधिकारियों के पास आता है, तो अधिकारी को उसका काम करना होगा। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। यदि किसी ने काम करने से टालमटोल किया तो उसका जवाब देना पड़ेगा। चुनाव के दौरान भी कुछ अधिकारियों की शिकायतें आई हैं, उन्होंने निष्पक्षता से काम नहीं किया है। इसकी रिपोर्ट ली जा रही है, उनसे जवाब लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पंजाब के मूनक में भाजपा के समर्थन में हुई रैली में जाने से पहले टोहाना के शहीद चौक पहुंचे। सैनी का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीट व करनाल उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। 11 कमल के फूल खिलने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।