{"_id":"6655ab335c401916c9051131","slug":"video-800-women-performed-mahanati-in-karsog-to-give-the-message-of-100-voting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देने के लिए करसोग में 800 महिलाओं ने डाली महानाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देने के लिए करसोग में 800 महिलाओं ने डाली महानाटी
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत करसोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत महानाटी का आयोजन किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महानाटी में क्षेत्र की 82 महिला मंडलों से जुड़ी हुई लगभग 800 महिलाओं ने भाग लिया। महानाटी के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। महानाटी का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के खेल मैदान में किया गया। यह महानाटी लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। महानाटी में भाग लेनी वाली महिलाओं ने इस मौके पर 1 जून को होने वाले मतदान के दिन मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का भी प्रण लिया।
इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ने कहा कि महानाटी में शामिल महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए अपनी प्रस्तुति देकर क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। एसडीएम ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें और साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल, एक्सईन जल शक्ति विभाग केके शर्मा, एक्सईन लोनिवि सुरेश कुमार, एक्सईन विद्युत बोर्ड सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी वैशाली शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी विपाशा भाटिया, तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।