बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी कस्बे मे संदिग्ध फ्लेक्सों को लेकर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे तीखी झड़प हुई। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन फ्लेक्सों को फाड़ दिया और उन फ्लेक्सों को ले जा रहे थ्री व्हीलर ड्राइवर व अन्य सहयोगी को पीट डाला। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर आई पर तब तक भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से जा चुके थे। पुलिस मे किसी ने भी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। गौरतलब है कि किसी संस्था के नाम से उक्त बैनरों पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल की फोटो के साथ वर्तमान सीएम सुक्खू की फोटो लगाई गयी थी और सीएम के नाम पर वोट अपील की गयी थी। भाजपा कार्यकर्ता यह बैनर देखकर भड़क गए और उन्होंने सभी फ्लेक्स फाड़ डाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और खूब भड़ास निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेताओं के फोटो लगाकर कांग्रेस के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएग। कांग्रेस नेता डेनी जस्वाल ने कहा कि किसी संस्था द्वारा लगाए जा रहे फ्लैक्सों को फाड़ना निंदनीय है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने गुंडागर्दी की है। भोटा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें एसडीएम बड़सर से सूचना मिली थी कि सलौणी में झगड़ा हो रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर गई, लेकिन मौके पर कुछ फटी हुई फ्लेक्सों के अलावा कुछ नहीं था और ना ही उनके पास कोई शिकायत आयी है। उधर, भाजपा प्रत्याशी इन्दर दत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार सामने देख बौखला गयी है और ओछे हथकंडों पर उतर आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।