{"_id":"6656cd53ec3c797c6d074fcb","slug":"video-shahajahapara-ma-tarakatara-taral-sa-takakara-ka-btha-oita-sa-takaraya-majaka-vahana-tha-lga-ka-mata-paca-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद ऑटो से टकराया मैजिक वाहन, दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद ऑटो से टकराया मैजिक वाहन, दो लोगों की मौत, पांच घायल
शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास बुधवार सुबह चालक मैजिक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे मैजिक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद डिवाइडर पार कर ऑटो से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का उपचार चल रहा है।
बुधवार सुबह करीब सात बजे टाटा मैजिक वाहन शाहजहांपुर की ओर से जा रहा था। अचानक मैजिक वाहन अनियंत्रित हो गया। वह पहले ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया फिर अपनी लेन पारकर दूसरी तरफ जा रहे ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ऑटो में सवार सात घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार के दौरान सेहरामऊ दक्षिणी के रहने वाले रमाकांत (30) और हरपाल (25) निवासी गांव रौरा की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर अमित कुमार ने मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।