{"_id":"6add189ac2c586f80802b543","slug":"encroachments-removed-at-the-mandi-committee-premises-heated-exchange-with-vegetable-vendors-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-188260-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मंडी समिति में हटाया अतिक्रमण सब्जी विक्रेताओं से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मंडी समिति में हटाया अतिक्रमण सब्जी विक्रेताओं से नोकझोंक
विज्ञापन
तिलहर मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद पुलिस व व्यापारी। संवाद
तिलहर। मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण के कारण किसानों और व्यापारियों के आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डायरेक्टर जेपी सिंह के निर्देश पर मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान कुछ सब्जी विक्रेताओं और मंडी सचिव के बीच नोकझोंक भी हुई।
मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी प्रभात चंद और चौकी इंचार्ज देवेश कुमार पुलिस बल के साथ मंडी परिसर पहुंचे। यहां सड़कों और दुकानों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के सामने बांस के ढांचे बनाकर रास्ते घेर रखे थे, जिन्हें जेसीबी से हटवाया गया।
मंडी समिति में सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकानें आवंटित नहीं हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने किसानों और व्यापारियों के लिए बनाए गए टिनशेड के आसपास बांस के ढांचे लगाकर कब्जा कर लिया था। वहीं, मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर सब्जी की दुकानें लगने से रास्ता संकरा हो गया था। इससे किसानों और व्यापारियों को बाइक निकालने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया, जिसको लेकर नोकझोंक हुई। पुलिस की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। कुछ दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए समय मांगा, जिस पर उन्हें मोहलत देते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। मंडी सचिव ने बताया कि आवागमन सुचारु रखने और मंडी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण हटाया गया है।