{"_id":"6add18ce7fec1b57bf03e56f","slug":"chants-in-honor-of-the-goddess-echoed-throughout-the-night-at-the-durga-temple-in-malika-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188290-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मलिका के दुर्गा मंदिर में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मलिका के दुर्गा मंदिर में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे
विज्ञापन
गांव मलिका में दुर्गा जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
खुटार। गांव मलिका स्थित पश्चिमी दुर्गा मंदिर पर शुक्रवार रात मां दुर्गा का जागरण हुआ। यहां मां के दर्शन और भजनों का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जागरण में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
रजत म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले आयोजित जागरण में विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। कानपुर की गायिका दीपांशी तिवारी, बरेली के गुरु पांडे, शाहजहांपुर के सौरभ विचित्र और लखीमपुर के कपिल बावरा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। सुबह मां तारा रानी की कथा के साथ जगराते को विश्राम दिया गया। इसके बाद आरती कर चने और हलुए का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में नव दुर्गा सेवा समिति मलिका के सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रीराम ने ताड़का, मारीच-सुबाहु का किया वध
कांट। रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन वृंदावन के कलाकारों ने विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया।
मंचन में दिखाया गया कि यज्ञ की रक्षा के लिए ऋषि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को साथ ले जाते हैं। वन में श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। इसके बाद मारीच और सुबाहु का वध कर अहिल्या का उद्धार करते हैं। मंचन के दौरान राममुरारी मिश्रा, संजीव मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, गोविंद शरण पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
=-=
मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित
खुदागंज। खुदागंज रामलीला मैदान पर अयोध्या धाम के कलाकारों ने मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध और संजीवनी बूटी की लीला का मंचन किया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामादल में मायूसी छा गई।
मंचन में दिखाया गया कि भीषण युद्ध के दौरान मेघनाद ने शक्ति बाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। राजवैद्य सुषेण ने संजीवनी बूटी लाने की सलाह दी। हनुमान हिमालय से संजीवनी लेकर आए, जिससे लक्ष्मण के प्राण बच गए। मंचन के दौरान सुधीर सिंह, दीपक राठौर, बलिस्टर सिंह, सौरभ गुप्ता और कृष्ण कुमार सक्सेना मौजूद रहे। संवाद