फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Potholes galore on the highway; risk of accidents

Shahjahanpur News: हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे, हादसों की आशंका

Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Potholes galore on the highway; risk of accidents
मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश के बाद जिले के हाईवे पर सफर खतरनाक हो गया है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे, बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। अचानक गड्ढे होने से तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होने और हादसे का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। जिम्मेदार विभाग मरम्मत कराने का दावा कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत राहगीरों की मुश्किल बयां कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हरदोई बाइपास से बरेली मोड़ तक कई स्थानों पर सड़क जर्जर है। हरदोई बाइपास पर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर गड्ढे हैं। बाइपास से रिलायंस परियोजना तक भी सड़क की हालत खराब है। तिलहर में भक्सी तिराहा के पास बड़ा गड्ढा हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। लगातार हादसों को देखते हुए एनएचएआई ने अंडरपास बनाने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


बरेली-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर क्षेत्र में जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। जरियनपुर तिराहा से थरिया तक कई स्थानों पर गड्ढे हैं। जरियनपुर तिराहा के पास गहरे गड्ढे में वाहन फंसने से पलटने का खतरा बना रहता है। कस्बे में गड्ढों के कारण ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद-बरेली हाईवे और निगोही-बीसलपुर मार्ग पर भी गड्ढों से राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत के बीच गड्ढों से लोगों को कब राहत मिलेगी, यह बड़ा सवाल है।


--कम समय में ही उखड़ने लगा हाईवे

जलालाबाद। बरसात के दौरान बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर इस क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर गड्ढे हो गए थे जो सुचारु आवागमन में बड़ी बाधा बने हुए हैं। कोला मोड़ से लेकर याकूबपुर तिराहा तथा गुनारा गांव के सामने जगह-जगह कई मीटर की दूरी के बीच हाईवे छलनी हो चुका है। उनकी मरम्मत का कार्य नही किया गया है। इस हाईवे का निर्माण हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है इसके बाद भी जगह-जगह हुए गड्ढे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।



--बारिश के दौरान हाईवे पर कई जगह सड़क खराब हुई है। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। 15 दिनों में हाईवे पर गड्ढों से निजात दिला दी जाएगी।

- अभय भूषण, पीडी, एनएचएआई
--
बारिश के कारण हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं। इनकी मरम्मत के लिए टीमें लगाई गई हैं। गड्ढों की मरम्मत के बाद राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
- अमन त्रिगुन, पीडी, मोर्थ (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय)

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

मिर्जापुर में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद हाईवे पर गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed