{"_id":"6656cb5e43a6bf1d8008da77","slug":"video-a-grand-dev-milan-was-held-with-drums-in-phanauti-village-of-kullu-devlu-danced","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू के फनौटी गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य देव मिलन, देवलुओं ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू के फनौटी गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य देव मिलन, देवलुओं ने डाली नाटी
देवता टकरासी नाग दौरे पर रघुपुर इलाके के फनौटी गांव पहुंचे हैं। देवता नाग का स्वागत खुद रावल ऋषि ने किया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर दोनों में भव्य देव मिलन हुआ। देवता का रथ गांव में आने से दर्शन व देव मिलन को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ गए। महिलाओं ने देवता की पूजा-अर्चना की है। इसके बाद देवता निचली फनौटी, करशाला, कनशैल व कोलथा आदि गांव के दाैरे पर निकले। टकरासी नाग रघुपुर क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता है और लोगों में गहरी आस्था है। देवता के दौरे पर निकलने से इलाके लोगों में प्रसन्नता जाहिर की है। देवता रावल ऋषि के कारदार लाल चंद, सोहन लाल, मनोहर लाल, उगम राम तथा गोपी चंद ने कहा कि देवता का गांव में आना, गांव व क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस दौरान नाटी देवता टकरासी नाग के देवलुओं व गांव फनौटी के लोगों ने कुल्लूवी नाटी भी डाली है। नाग के कारदार अमर चंद ने कहा कि अभी मंदिर तक पहुंचने में देवता को करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।