{"_id":"665843d36a98fb26e3074697","slug":"video-there-is-acute-shortage-of-water-in-chintapurni-gram-panchayat-kharoh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चिंतपूर्णी की ग्राम पंचायत खरोह में पानी की भारी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चिंतपूर्णी की ग्राम पंचायत खरोह में पानी की भारी किल्लत
ग्राम पंचायत खरोह में पानी की भारी किल्लत के चलते लोग भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव वालों को तीन दिन बाद पानी मिल रहा है जोकि न्याय संगत नहीं है। पूर्व प्रधान महेंद्र गौरा की अगुआई में गांव वाले पानी की स्कीम पर एकत्रित हुए और समस्या के समाधान के बारे में चर्चा की। गांव वासियों ने बताया कि उनके गांव की स्कीम का पानी गिंड पुर पंचायत के लोगों को दिया जा रहा है। बताया कि स्कीम पर कार्यरत कुछ कर्मचारी भी निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहे जिस कारण गांव वालों को दिक्कतें आ रही हैं। गांव की बस्ती चौधरियां , नईयां, ब्राह्मणा, लोहार, कटवाल और राणा बस्तियों में पेयजल संकट निरंतर गहराता जा रहा है। अगर पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो खाली घड़े लेकर भरवाई स्थित विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र गौरा, बी एस कंवर, अजय कुमार, तिलक, राजिंदर, अमित, महिंद्र, करण सिंह, यशपाल, जागीर इत्यादि उपस्थित थे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि जंगलों में आग लगने की वजह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही जिस कारण मोटरें न चल पाने के कारण समस्या आई है। अब विद्युत व्यवस्था ठीक हो गई है पानी की व्यवस्था भी सुचारू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।