{"_id":"685d43d98a5bced233008079","slug":"video-una-training-for-led-bulb-assembly-for-women-started-in-haroli-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: हरोली में महिलाओं को एलईडी बल्ब असेंबलिंग के प्रशिक्षण की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: हरोली में महिलाओं को एलईडी बल्ब असेंबलिंग के प्रशिक्षण की शुरुआत
हरोली में चल रहे 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को क्षेत्रीय समन्वयक पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ग्रुप (स्वर्ग) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में ऊना और कांगड़ा जिले की 100 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। हरोली खंड में आयोजित एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूजा कुमारी ने महिलाओं से स्वयं एलईडी बल्ब असेंबल करवाए और उन्हें चला कर देखा। पूजा कुमारी ने महिलाओं द्वारा इस प्रकार के तकनीकी कार्यों में भाग लेने के लिए स्वर्ग संस्था का आभार प्रकट किया और सभी महिलाओं को बधाई दी। पूजा कुमारी ने सिडबी चंडीगढ़ का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में आयोजित करवाकर महिलाओं के विकास के नए मार्ग खोले हैं। और महिलाएं इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उद्योग धंधे लगाकर आत्मनिर्भर बनेंगी। जिले से 50 महिलाओं का चयन भी ज्योति शर्मा जिला प्रबंधक के निर्देश अनुसार कमेटी बनाकर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाएं स्वर्ग संस्था से मास्टर ट्रेनर और प्रतिनिधि बलबीर सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।