Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Video: Devotees step forward to make Chintpurni polythene-free; jute bags to be distributed at the initiative of 'Aapda Mitras'.
{"_id":"6a73430cc86d8504af09ed44","slug":"video-video-devotees-step-forward-to-make-chintpurni-polythene-free-jute-bags-to-be-distributed-at-the-initiative-of-aapda-mitras-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिंतपूर्णी को पॉलिथीन मुक्त बनाने को आगे आए श्रद्धालु, आपदा मित्रों की पहल पर बांटे जाएंगे जूट के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिंतपूर्णी को पॉलिथीन मुक्त बनाने को आगे आए श्रद्धालु, आपदा मित्रों की पहल पर बांटे जाएंगे जूट के बैग
भरवाईं स्थित रेस्ट हाउस में बुधवार को आपदा मित्रों के सौजन्य से पॉलिथीन मुक्त चिंतपूर्णी अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भरवाईं के नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर आपदा मित्र संदीप कुमार व उनकी टीम की प्रेरणा से लुधियाना के ओबेरॉय एवं मल्होत्रा परिवार (रामबनीश, अजय ओबेरॉय व अभिषेक चावला) द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु भेंट किए गए जूट के विशेष कैरी बैग आपदा प्रबंधन टीम को सौंपे गए, जिस पर मुख्य अतिथि ने श्रद्धालुओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार पवन कुमार ने आपदा मित्र संदीप कुमार व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 13 अगस्त से शुरू हो रहे प्रसिद्ध श्रावण अष्टमी मेले के दौरान पर्यावरण को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यह एक बेहतरीन पहल है। इस मौके पर उप प्रधान समनोली राजकुमार शर्मा, रिटायर्ड जेई विजय शर्मा, आपदा मित्र संदीप कुमार, मयंक शर्मा और राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।