Hindi News
›
Video
›
India News
›
AC explodes again in Noida: Flat on 21st floor engulfed in flames; questions raised about the fire brigade.
{"_id":"6a4236c7b96904ff1c04eef0","slug":"ac-explodes-again-in-noida-flat-on-21st-floor-engulfed-in-flames-questions-raised-about-the-fire-brigade-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में फिर फटा AC: 21वीं मंजिल पर धू-धू कर जला फ्लैट, फायर ब्रिगेड पर उठे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोएडा में फिर फटा AC: 21वीं मंजिल पर धू-धू कर जला फ्लैट, फायर ब्रिगेड पर उठे सवाल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2026 02:41 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा के सेक्टर-119 स्थित पॉश अरण्या सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऊंची इमारत की 21वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का गहरा गुबार छा गया, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर तुरंत कई फ्लैट्स को खाली कराया गया। हालांकि, सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस पूरी घटना ने एक बार फिर नोएडा की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में सेक्टर-75 की एक सोसाइटी में भी ऐसा ही वाकया सामने आया था। इस ताजा हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड के दावों और संसाधनों पर नाराजगी जाहिर की है। लोगों का आरोप है कि 21वीं मंजिल जैसी अत्यधिक ऊंचाई पर लगी आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त और अत्याधुनिक संसाधन मौजूद नहीं थे। बार-बार हो रहे इन हादसों और पुख्ता इंतजामों की कमी ने हाईराइज सोसाइटियों में जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगाकर आशियाना खरीदने वाले लोगों को डर के साये में जीने पर मजबूर कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।