Hindi News
›
Video
›
India News
›
Air India Express Flight Delay: Passengers create ruckus at Guwahati airport, Air India flight's takeoff delay
{"_id":"697e65393f68472f4006a0c0","slug":"air-india-express-flight-delay-passengers-create-ruckus-at-guwahati-airport-air-india-flight-s-takeoff-delay-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Air India Express Flight Delay: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा,एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Express Flight Delay: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा,एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देर
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:55 AM IST
Link Copied
गुवाहाटी एयरपोर्ट लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्डोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के टेकऑफ में देरी के कारण हंगामा किया, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबरों के मुताबिक उड़ान संख्या आईएक्स 1520 गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली थी। हालांकि, परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान के टेकऑफ में देरी हुई और हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। उड़ान में हुई देरी के कारण गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों के मुताबिक एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देरी को लेकर कंपनी की तरफ से समुचित सूचना मुहैया नहीं कराई गई। फिलहाल एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान के रवाना होने का समय शनिवार रात 8:35 बजे था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पहले समय को 9 बजे तक बढ़ाया। इसके बाद उड़ान का समय 10.बजे और फिर साढ़े 10 कर दिया गया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन ने समय पर कोई जानकारी नहीं दी कि उड़ान कितने देर तक रुकेगी और देरी का कारण क्या है। यही वजह थी कि कई लोग काउंटरों पर जमा हो गए, अधिकारीयों और एयरलाइन कर्मियों से पूछताछ करने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ यात्रियों ने अपनी उड़ान के बारे में अपडेट मांगते हुए एयरलाइन के रवैये पर कड़ी नज़र रखी। यात्रियों को बताया नहीं गया कि विमान क्यों नहीं उड़ रहा है और उन्हें कितने समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
एयरलाइन कर्मियों और हवाईअड्डे के अधिकारियों के बीच कुशल समन्वय नहीं दिखा, जिससे यात्रियों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया। हालांकि आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में परिचालन संबंधित कारण उड़ान में देरी का मुख्य कारक बताया गया है। देरी के चलते हवाईअड्डे के टर्मिनल में असंतोष फैल गया और यात्री अपने गुस्से और निराशा को छुपा नहीं पाए। कुछ यात्री आरोप लगा रहे थे कि एयरलाइन ने समय पर सहायता और समझौता नहीं किया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हवाईअड्डे के कुछ हिस्सों में भीड़ जमा हो गई। इस प्रकरण के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। भारत में हवाई अड्डों पर उड़ानों की देरी या रद्द होने से यात्रियों का गुस्सा पहले भी देखा गया है, खासकर जब एयरलाइनों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है। इससे यात्रियों को न केवल समय का नुकसान होता है बल्कि यात्रा की योजना भी प्रभावित होती है, और कई बार मामला हंगामे तक पहुँच जाता है। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में टेकऑफ की देरी और जानकारी के अभाव के कारण यात्रियों ने हंगामा किया और हवाईअड्डे पर काफी आफरातफरी मची
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।