Hindi News
›
Video
›
India News
›
Air India Flight: Air India plane returned to Mumbai after staying in the air for three hours
{"_id":"684bc458eb794e65c6022145","slug":"air-india-flight-air-india-plane-returned-to-mumbai-after-staying-in-the-air-for-three-hours-2025-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Air India Flight: तीन घंटे हवा में रहने के बाद मुंबई वापस लौटा एअर इंडिया का विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Flight: तीन घंटे हवा में रहने के बाद मुंबई वापस लौटा एअर इंडिया का विमान
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 11:55 AM IST
मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई। आपको बता दें कि ईरान में स्थिति तनावपूर्ण होने की वजह से लंदन हीथ्रो-मुंबई फ्लाइट संख्या AI-130 विएना की ओर मोड़ी गई है। न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-102 शारजाह की ओर मोड़ी गई। न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट संख्या AI-116 जेद्दा की ओर मोड़ी गई। लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-2018 मुंबई की ओर मोड़ी गई। मुंबई-लंदन हीथ्रो फ्लाइट संख्या AI-129 मुंबई लौट रही है। मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI-119 मुंबई लौट रही है। दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट संख्या AI-103 दिल्ली लौट रही है। नेवार्क-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-106 दिल्ली लौट रही है।
वैंकूवर-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-188 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है। दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट संख्या AI-101 फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ी जा रही है। शिकागो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-126 जेद्दा की ओर मोड़ी जा रही है। लंदन हीथ्रो-बंगलूरू फ्लाइट संख्या AI-132 शारजाह की ओर मोड़ी जा रही है। लंदन हीथ्रो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-2016 विएना की ओर मोड़ी गई। वाशिंगटन-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-104 विएना की ओर मोड़ी गई। टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI-190 फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ी गई। दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट संख्या AI-189 दिल्ली की ओर वापस आ रही है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को एअर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमों सहित राष्ट्रीय और राजकीय राहत-बचाव दल के कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। स हादसे में 241 यात्रियों समेत 266 लोगों की मौत हो गई। हादसे में हताहतों से जुड़ी जानकारी के लिए एअर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर जारी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।