Hindi News
›
Video
›
India News
›
Meghalaya honeymoon murder Sonam Raghuvanshi brother tells how she admit crime
{"_id":"684a6af717d3f20e310f880c","slug":"meghalaya-honeymoon-murder-sonam-raghuvanshi-brother-tells-how-she-admit-crime-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonam Raghuvanshi: सोनम के भाई गोविंद ने इस ट्रिक से उगलवाया सोनम से सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonam Raghuvanshi: सोनम के भाई गोविंद ने इस ट्रिक से उगलवाया सोनम से सच
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 12 Jun 2025 11:21 AM IST
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के रिश्ते के बारे में नए खुलासे हुए हैं। गोविंद ने ऑफिस के सीसीटीवी में दोनों के बीच की बातें सुनी थीं, लेकिन शक नहीं हुआ। पुलिस ने सोनम के तीन फोन की तलाश शुरू की है और आरोपियों के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। एसआईटी तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर चुकी है और जांच में जुटी हुई है। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच तेज हो रही है, रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मर्डर के आरोपी राजा की पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों ने पुलिस की सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. एक तरफ जहां आरोपियों ने कहा कि सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है, वहीं सोनम ने ये माना कि हां मैं पति राजा के मर्डर की साजिश में शामिल थी. अब इसके बाद सोनम के परिवार वालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है. सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि मेरी बहन ने जुर्म किया है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए. सोनम के भाई ने राजा के परिवार के साथ प्रेस कांफ्रेंस भी किया. उसने कहा कि राजा मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की, वो मुझे मीडिया से पता चला. राज हमेशा सोनम को दीदी बोलता था. मेरे घर में साथ बैठकर उसने सोनम से राखी बंधवाई थी. मैंने राजा की मां से माफी मांगी है. अगर सोनम दोषी है तो उसे सख्त सजा मिले, फिलहाल अभी भी सोनम से पूछताछ चल रही है और भी कई खुलासे हो सकते हैं. राज कुशवाहा से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल अभी भी सोनम ने पूरी तरह अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। इंदौर की रहने वाली सोनम बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती है. सोनम के पिता और भाई गोविंद का प्लाईवुड का कारोबार है. पूरा परिवार इस व्यवसाय में शामिल है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।