Hindi News
›
Video
›
India News
›
Your soul will tremble after seeing the horrific scene after the plane crash!
{"_id":"684aac4f98229858a20ae374","slug":"your-soul-will-tremble-after-seeing-the-horrific-scene-after-the-plane-crash-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्लेन क्रेश के बाद का भयावह मंजर देख कांप उठेगी आपकी रूह!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्लेन क्रेश के बाद का भयावह मंजर देख कांप उठेगी आपकी रूह!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 12 Jun 2025 04:00 PM IST
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही मेघानी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार उठता दिखा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विमान एक रिहायशी बस्ती पर गिरा, जिससे जानमाल के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम ने पुष्टि की है कि विमान में 242 यात्री मौजूद थे, जिनमें से कई के हताहत होने की आशंका है।
मेघानी नगर के स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 10:38 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनी। कुछ ही क्षणों में आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। चश्मदीदों का कहना है कि विमान बुरी तरह हिचकते हुए नीचे गिरा और एक मकान से टकराने के बाद फट गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की कई टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
घायलों को तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से अब तक दर्जनों घायलों को निकाला गया है। हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन प्रशासन ने पुष्टि की है कि वह लंदन के लिए उसी विमान से रवाना हुए थे। उन्हें लेकर अफसरों के बीच चिंता की स्थिति बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 12 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। गांधीनगर से 3 टीमें पहले ही पहुंच चुकी हैं, जबकि वडोदरा से और 3 टीमें रास्ते में हैं। बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन, दमकल कर्मी, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल पूरी तत्परता से जुटे हैं।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री पटेल स्वयं अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर जाकर हालात की निगरानी करेंगे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा,
“हम पुष्टि करते हैं कि हमारी फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। हम सभी यात्रियों और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं और जांच एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।”
घटना की जांच के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और फॉरेंसिक टीमें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेंगी। ब्लैक बॉक्स की तलाश भी शुरू कर दी गई है, जिससे दुर्घटना के कारणों का सही पता चल सके।
इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों की संख्या को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह साफ है कि हादसा बेहद भीषण था। सरकार और प्रशासन पूरे संसाधनों के साथ राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।