{"_id":"684a43bfd74569914d060ab2","slug":"imd-has-issued-a-red-alert-severe-heat-is-about-to-occur-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"IMD ने जारी किया रेड अलर्ट! पड़ने वाली भीषण गर्मी।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट! पड़ने वाली भीषण गर्मी।
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 12 Jun 2025 09:01 AM IST
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो देश में सर्वाधिक है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के आयानगर में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि हीट इंडेक्स 51.9 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली-NCR रेड अलर्ट पर है, जबकि 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में निकलने से बचें, लगातार पानी पीते रहें और अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाएं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकती है।
वहीं राहत की खबर यह है कि दो हफ्ते के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 13-14 जून से फिर सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 14 जून की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
इस बीच, केरल में मानसून सक्रिय है और लगातार बारिश हो रही है। एर्नाकुलम, इदुक्की, त्रिसूर और कासरगौड़ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार से रविवार तक बारिश की तीव्रता और अधिक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी खराब श्रेणी में पहुंच गया है और बुधवार को 225 रिकॉर्ड किया गया। धूल भरी आंधी और तेज हवाएं (60 किमी/घंटा तक) आने की संभावना जताई गई है, जिससे वायु प्रदूषण और अधिक बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।