सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi AQI Update: Toxic air continues to wreak havoc in Delhi and NCR. Bad Air Quality | High Pollution

Delhi AQI Update: दिल्ली समेत NCR में जहरीली हवा का कहर बरकरार| Bad Air Quality | High Pollution

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 09 Nov 2025 10:25 AM IST
Delhi AQI Update: Toxic air continues to wreak havoc in Delhi and NCR. Bad Air Quality | High Pollution
दिल्ली समेत एनसीआर में जहरीली हवा का कहर बरकरार है। एम्स के आसपास के इलाके में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है। वहीं इंडिया गेट इलाके में एक्यूआई 381 बना हुआ है।दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो अक्षरधाम के आसपास हवा में जहरीली धुंध छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस इलाके का एक्यूआई 412 पर 'गंभीर' श्रेणी में है। वहींं लोधी रोड पर एक्यूआई 377 पर है।राजधानी की फिजा में पीएम 2.5 के प्रदूषित कण जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, हवा में पराली से होने वाला प्रदूषण 30.915 रहा। इसके अलावा रविवार को 31.246 फीसदी रहने की आशंका है।

वहीं, वाहन से होने वाला प्रदूषण 15.321 फीसदी रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 39 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में कुहासे के साथ स्मॉग की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी सही रही। ऐसे में सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह 6:30 बजे 900 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जो उसके बाद सुधरकर आठ बजे 1200 मीटर हो गई। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 354 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या हुई। वहीं, गाजियाबाद में 339, ग्रेटर नोएडा में 336 और गुरुग्राम में 236 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 264 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 16 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा से हवाएं चली। इसके चलते प्रदूषण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 9000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।

दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 324.3 और पीएम2.5 की मात्रा 190.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई, जबकि कुछ इलाकों में एक्यूआई मध्यम रहा। दीपावली के बाद से दिल्ली में कई इलाकों में एक्यूआई खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है, जबकि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 (ग्रेप-2) के प्रतिबंध अब भी लागू हैं। सीपीसीबी के आधिकारिक आकंड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल अभी तक गंभीर हवा वाला कोई दिन रिकॉर्ड नहीं किया गया है, लेकिन इस हफ्ते ऐसा होने की आशंका है। पिछली बार ऐसी रीडिंग 23 दिसंबर, 2024 को ली गई थी, जब एक्यूआई 406 रिकॉर्ड किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Airport ATC Glitch: आसमान में क्यों हुआ था विमान का चक्का जाम? | ATC | AmarUjala

09 Nov 2025

Bihar Election2025: राजनीतिक हलचल के बीच तेज प्रताप को Y+ सिक्योरिटी, क्या है स्टोरी? | Amar Ujala

09 Nov 2025

Delhi AQI: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें इन इलाकों का हाल? | AQI | CM Delhi

09 Nov 2025

Satta Ka Sangram: पहले चरण के मतदान के बाद किसको मिलेगा औरंगाबाद के युवाओं का साथ?

08 Nov 2025

Explained: क्या दुनिया में आने वाली है मंदी, कितना प्रभावित करती है?

08 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: 'NDA जो कहता है वो करता है', अमर उजाला से खास बातचीत में क्या बोले सीएम मोहन यादव?

08 Nov 2025

Bihar Elections 2025: अमर उजाला से खास बातचीत में महागठबंधन पर भड़के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

08 Nov 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां, RJD ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

08 Nov 2025

Sheetal Devi News: पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने रचा इतिहास

08 Nov 2025

भाजपा एमपी घनमश्याम तिवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

08 Nov 2025

कोटा में डकैती के बाद मां-बेटी की हत्या से मचा हंगामा, पुलिस कर रही जांच

08 Nov 2025

सिंहस्थ 2028 की महत्वपूर्ण लेंड पुलिंग योजना के समर्थन मे आए किसान, कृषि भूमि देने पर जताई सहमति

08 Nov 2025

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुँची पन्ना, बाबा बागेश्वर की हिंदू सनातन एकता पदयात्रा पर दिया बयान

08 Nov 2025

डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र, पाली में हाईवे जाम करने की कोशिश! पुलिस ने किया लाठीचार्ज

08 Nov 2025

Bihar Election 2025: NDA जीत पर चिराग का चौंकाने वाला दावा, राजद पर जमकर भड़के दागे तीखे सवाल!

08 Nov 2025

पवन सिंह और निरहुआ की बातों पर भड़के खेसारी ने क्या कहा?

08 Nov 2025

Vande Matram Controversy : वंदे मातरम विवाद पर भिड़ीं कांग्रेस- भाजपा, गहलोत ने दिया ये जवाब !

08 Nov 2025

Rajnath Singh Exclusive Interview: बिहार चुनाव से लेकर राहुल के विरोध तक राजनाथ सिंह ने सबको लपेटा

08 Nov 2025

Bihar Election 2025: पहले चरण में 65.04 फीसदी मतदान, SIR, युवा, प्रवासी मजदुर बने बड़े फैक्टर।

08 Nov 2025

वंदे भारत में पीएम मोदी की बच्चों संग बातें-मुलाकात

08 Nov 2025

वाराणसी में पीएम मोदी के बनारसी अंदाज वाले भाषण पे बज उठी तालियां

08 Nov 2025

Trump Boycotts G-20 Summit 2025: दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी-20 का अमेरिका ने किया बहिष्कार।

08 Nov 2025

Kupwara Encounter: सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर, अब भी ऑपरेशन जारी। J&K News

08 Nov 2025

Pakistan-Afghanistan Peace Talks: दोनों देशों के बीच इस्तांबुल में चल रही शांति वार्ता क्यों हुई फेल

08 Nov 2025

PM Modi in Varanasi: काशी से 4 वंदे भारत ट्रेन की सौगात,पीएम मोदी संग योगी भी मौजूद | CM yogi

08 Nov 2025

Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण और खतरनाक! जानें राजधानी का हाल? । AQI | Delhi AQI

08 Nov 2025

Airport Close: साइबर अटैक या कुछ और दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ क्या? | Airport Advisory

08 Nov 2025

Azam Khan: आजम खान को बहुत बड़ी राहत, RSS से जुड़ा क्या था मामला? | Amar Ujala

08 Nov 2025

Bihar Elections 2025: तेज प्रताप यादव के साथ नजर आए रवि किशन, क्या बीजेपी में जाएंगे लालू के बेटे?

07 Nov 2025

Supreme Court on Stray Dog Order: आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मेनका गांधी ने उठाए सवाल

07 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed