दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार की रात बारिश हुई। राजधानी में मौसम अगले छह दिन तक सुहावना रहने का अनुमान है।अक्षरधाम, आरके पुरम, तीन मूर्ति, और सफदरजंग रोड पर भारी बारिश दर्ज की गई. कनॉट प्लेस और मोती बाग में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है. सफदरजंग में रात 9 बजे तक 30 डिग्री तापमान और 14 किमी/घंटा हवा की रफ्तार थी. बारिश के कारण ITO, महिपालपुर और कैलाश कॉलोनी में सड़कें डूबीं नजर आई. IMD ने अगले 2-3 घंटों तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी दी. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहेंगी।
इस बीच एक दिन झमाझम बारिश का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे या उसके आसपास बने रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि 19 और 20 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में गर्मी ज्यादा नहीं बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, उमस परेशान कर सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में तेज धूप खिली लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा पर बारिश नहीं हुई। हालांकि, एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 66 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से भी एक एडवाइजरी जारी की गई है. कहा गया कि भारी बारिश से दिल्ली के बड़े हिस्से प्रभावित हो रहे हैं और हवाई अड्डे की ओर जाने वाली कुछ सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात में देरी हो रही है. अगर आपकी कोई उड़ान है, तो कृपया समय से पहले निकलें और हमारे ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति देखें.
गीली और फिसलन भरी सड़कों पर सावधान रहें. हमारी टीमें परिचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही हैं. आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद ठीक इसी तर्ज पर स्पाइस जेट की तरफ से भी एक एडवाइजरी जारी की गई. कहा गया दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें. भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। विभाग की ओर से जारी ताजा अलर्ट के अनुसार, आगामी दो घंटों में एनसीआर और दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए भी राहत भरी खबर दी है। 18 जुलाई को नोएडा-गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 जुलाई से 23 जुलाई तक एनसीआर और दिल्ली में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।