Hindi News
›
Video
›
India News
›
Earthquake in America: Terrifying video of earthquake from Alaska goes viral, alert issued regarding tsunami.
{"_id":"68789a6de1ffc351bd079d06","slug":"earthquake-in-america-terrifying-video-of-earthquake-from-alaska-goes-viral-alert-issued-regarding-tsunami-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Earthquake in America : अलास्का से भूकंप का भयानक वीडियो वायरल,सुनामी को लेकर अलर्ट जारी।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Earthquake in America : अलास्का से भूकंप का भयानक वीडियो वायरल,सुनामी को लेकर अलर्ट जारी।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 17 Jul 2025 12:08 PM IST
अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तगड़े झटके लगने की खबर है। संबंधित एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप के झटके लगने के संबंध में भारत की एजेंसी- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात 2.07 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एजेंसी के मुताबिक और अधिक भूकंप के झटके लगने की आशंका बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक गहराई में आने वाले भूकंपों की तुलना में अलास्का में 7.3 तीव्रता का भूकंप अधिक खतरनाक है।
इसलिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूगर्भविज्ञान की भाषा में इतनी कम गहराई में लगे झटकों को आमतौर पर 'उथले भूकंप' माना जाता है। इनके अधिक खतरनाक होने का कारण भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने में लगने वाला कम समय है। ऐसे हालात में जमीन अधिक हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान होता है। नतीजतन अधिक लोगों के हताहत होने का खतरा बना रहता है।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलास्का की खाड़ी में आए भूकंप के बाद तटीय अलास्का के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अब लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाने को कहा गया है। लोगों को तटीय इलाकों से निकलने के साथ-साथ समुद्र तटों व जलमार्गों से दूर रहने को कहा गया है।अलास्का का भूकंप इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि यहां पूरे साल के दौरान कई बार धरती कांपती है। दुनिया भर में सबसे अधिक सक्रिय भूकंपीय सिस्टमों में से एक अलास्का-अलेउतियन सबडक्शन है।
यही कारण है कि यहां पिछली शताब्दी में किसी भी अन्य सिस्टम की तुलना में सबसे अधिक भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई भूकंप, समुद्री भूस्खलन और सुनामी का कारण बनते हैं। प्राकृतिक आपदाओं की नजर से ये जगह कितनी संवेदनशील है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र में 130 से अधिक ज्वालामुखी भी हैं। पिछले दो सौ वर्षों में फटे अमेरिका के तीन-चौथाई से अधिक ज्वालामुखी यहीं हैं। अलास्का में अमेरिका के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक बड़े भूकंप आते हैं। राज्य की तीन-चौथाई से ज्यादा आबादी ऐसे इलाके में रहती है जहां 7 तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं।क्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप के साथ कैनेडी एंट्रेंस, अलास्का से यूनिमक पास और प्रशांत महासागर के तटीय इलाके में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है. अलास्का भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील इलाका है. यहां 1964 में 9.2 की तीव्रता का भी भूकंप आ चुका है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।