सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Russian Family Found In Karnataka Cave: The ex-husband of the Russian woman found in the cave came forward and

Russian family found in Karnataka cave :गुफा से मिली रूसी महिला का पूर्व पति आया सामने, की ये मांग!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 17 Jul 2025 01:53 AM IST
Russian Family Found In Karnataka Cave: The ex-husband of the Russian woman found in the cave came forward and
कर्नाटक  के गोकर्ण में जंगल में एक गुफा में अपनी दो बेटियों के साथ रहने वाली रूसी महिला नीना कुटिना अभी पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच, उनके पूर्व पति ड्रोर गोल्डस्टीन ने बुधवार को उनकी बेटियों की हिरासत की मांग की। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटियों के पिता बनना चाहते हैं। गोल्डस्टीन इस्राइली नागरिक हैं।  गोल्डस्टीन ने कहा, मैं बस अपनी बेटियों को हफ्ते में कुछ बार देखना चाहता हूं और उनकी देखभाल करना चाहता हूं। मेरी चिंता यह है कि अगर वे अभी रूस चली गईं, तो उनसे संपर्क रखना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, मैं चाहता हूं कि वे भारत में ही रहें। उन्होंने कहा कि वह साल में करीब छह महीने गोवा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से कुटिना से अलग रह रहे थे और जब वह अपनी बेटियों को लेकर कुछ महीने पहले गोवा छोड़ गईं तो उनका उनसे संपर्क टूट गया।


उन्होंने कहा, मैंने उन्हें गोकर्ण के एक बीच पर खोज लिया था, लेकिन कुटिना ने मुझे मेरी बेटियों के साथ रहने नहीं दिया क्योंकि मैं अब उनके साथ नहीं रहता। गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्होंने कुटिना से 2017 के आसपास गोवा में मुलाकात की थी और वे दोनों भारत और यूक्रेन के बीच घूमते रहते थे, जब तक वह अलग नहीं हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस बार वे मार्च में भारत छोड़कर गए थे और युद्ध के कारण वे इससे पहले नहीं आ सके। उन्होंने कहा, जब मुझे खबर मिली, तो मैंने तुरंत बंगलूरू के लिए फ्लाइट बुक की ताकि उनसे मिलने की कोशिश कर सकूं। उन्होंने कहा कि कुटिना बच्चों को अकेले ही पालना चाहती हैं। गोल्डस्टीन ने दावा किया, उन्होंने शुरुआत में ही मुझसे कहा था कि अगर मैं उनके साथ एक ही घर में नहीं रहता तो मुझे उनसे संपर्क नहीं रखना चाहिए।  कुछ महीने पहले जब वे गोवा छोड़कर गए, तो गोल्डस्टीन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, लेकिन अब मैं साझा कस्टडी के लिए प्रयास करना चाहता हूं।  गोल्डस्टीन ने बताया कि उन्होंने पहली बेटी के जन्म से ही कुटिना का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, मैं हर महीने उन्हें पैसे देता हूं और फिर यहां भारत में छह महीने उनके साथ बिताने आता हूं, क्योंकि बाकी छह महीने मेरे अन्य काम होते हैं। साथ ही मेरा वीजा भी केवल छह महीने का है। गोल्डस्टीन ने बताया कि उनकी छोटी बेटी भारत में पैदा हुई है और कुटिना भारत में करीब पांच साल से रह रही हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि मैं समझता हूं, उनकी बेटी भारत की नागरिक है और उसे निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए। कुटिना के साथ उनकी बेटियां प्रेमा और अमा 11 जुलाई को कुमटा तालुक के रामतीर्थ पहाड़ियों की एक एकांत गुफा में मिलीं। वे गोकर्ण की एक गुफा में रह रही थीं, जिसे इलाके में आए भूस्खलन के बाद पुलिस के नियमित निरीक्षण के दौरान पाया गया।  उनके अनुसार, महिला संभवतः गोवा से यहां पहुंची है। अधिकारी ने बताया कि यह भी पता चला कि महिला का वीजा 2017 में ही समाप्त हो गया था।

वह कितने समय से भारत में रह रही है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। नारायण ने कहा, ‘‘हमने एक साध्वी द्वारा संचालित आश्रम में उसके रहने की व्यवस्था की है। हमने उसे गोकर्ण से बेंगलुरु ले जाने और निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’’ एक स्थानीय एनजीओ की मदद से रूसी दूतावास से संपर्क किया गया और उसे निर्वासित करने की औपचारिकताएं शुरू की गईं।  बता दें कि गुफा से रूसी महिला और 2 बच्चियों के मिलने से हर कोई हैरान था। अब जानकारी सामने आई है कि इन बच्चों का पिता एक इजरायली नागरिक है। रूसी महिला नीना कुटीना ने ये दावा किया था कि उसने गोवा की एक गुफा में रहते हुए एक बच्चे को जन्म दिया था, और उसके पिता एक इजरायली बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar Election 2025: क्या इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी JMM?

16 Jul 2025

Balasore Suicide Case: बालासोर में छात्रा के आत्मदाह पर पिता का छलक पड़ा दर्द!

16 Jul 2025

Parliament Monsoon Session 2025: मोदी सरकार लाने जा रही है ये 8 बड़े बिल! जान लीजिए

16 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले राहुल गांधी और खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

16 Jul 2025

NCERT की किताब में मुगल शासक क्रूर! जानें अकबर के बारे में क्या लिखा?

16 Jul 2025
विज्ञापन

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच नहीं बनी बात, गठबंधन से किया इंकार!

16 Jul 2025

Mamata Banerjee Kolkata Rally: सड़क पर उतरीं ममता ने कहा- मुझे डिटेनशन सेंटर भेज दो

16 Jul 2025
विज्ञापन

SCO Meeting 2025: China में EAM S. Jaishankar ने Pakistan को लताड़ा? | Latest News | Amar Ujala

16 Jul 2025

Balasore Suicide Case: ओडिशा की छात्रा ने आत्मदाह से पहले हर स्तर पर की शिकायत, CM को भी पत्र भेजा।

16 Jul 2025

Marathon Runner Fauja Singh: 114 साल के फौजा सिंह की एक्सीडेंट ने कैसे ले ली जान?

16 Jul 2025

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला

16 Jul 2025

Balasore Suicide Case: ओडिशा में सड़क पर उतरे BJD कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

16 Jul 2025

NATO Chief Warn India China: Modi-Putin-Jinping को धमकी दे रहे थे ट्रंप, रूस से तेल खरीदेगा भारत ?

16 Jul 2025

Patna Emergency Landing: Indio फ्लाइट को रनवे ओवरशूट ने फंसाया, पायलट ने की सुरक्षित लैंडिंग।

16 Jul 2025

Bihar Voter List: 35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! RJD को किस बात का डर?

16 Jul 2025

S Jaishankar Meets Xi Jinping: SCO की बैठक में विदेश मंत्री ने चीन-पाकिस्तान को आतंकवाद पर सुनाया।

16 Jul 2025

114 साल के फौजा सिंह का कातिल नआरआई अमृतपाल ढिल्लों गिरफ्तार

16 Jul 2025

Nimisha Priya Case: ग्रैंड मुफ्ती में शरिया का वो कानून बताया जिससे बच जाएगी निमिषा की जान। Yemen

16 Jul 2025

Shubhanshu Shukla Return: भारत जल्द आएंगे ISS से लौटे शुभांशु, अभी 7 दिन तक करेंगे ये काम। ISRO

16 Jul 2025

Rain Havoc: दिल्ली-Ncr में आंधी-पानी का अलर्ट जारी, हिमाचल में भीआफत वाली बारिश। IMD Alert

16 Jul 2025

Weather-Rain Update: अगले 6 दिन तक इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

16 Jul 2025

Radhika Yadav Murder Case: राधिका की दोस्त हिमांशिका ने किया हत्याकांड पर सनसनीखेज दावा, पुलिस एक्टिव

16 Jul 2025

Weather Update Today: 16 July 2025 | आज के मौसम की जानकारी | Weather Forecast | Amar Ujala

16 Jul 2025

Balasore Student Self-Immolation Case: बालासोर पीड़िता के पिता ने बेटी मौत पर किया सनसनीखेज खुलासा!

16 Jul 2025

UP Kawad Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर सपा सांसद राजीव राय के बयान पर बवाल, सफाई में रखा अपना पक्ष!

16 Jul 2025

Balasore Student Self-Immolation Case: बालासोर छात्रा की मौत के मामले पर BJP- कांग्रेस में सियासी जंग

16 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ने मीडिया- PM मोदी पर बरसे, मचा बवाल

16 Jul 2025

Tesla Model Y Car: टेस्ला ने भारत में मॉडल वाई कार लॉन्च की, जानिए खासियत

15 Jul 2025

Bihar Election 2025: '...तो नीतीश-भाजपा को वोट दें', प्रशांत किशोर ने ऐसा क्यों कहा?

15 Jul 2025

ट्रंप की India-China-Brazil को 500% टैरिफ वाली वार्निंग, पुतिन को दी धमकी।

15 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed