Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Before Bihar elections, Tejashwi lashed out at media and PM Modi, created ruckus
{"_id":"6876ab28867c85f30b0f5de7","slug":"bihar-election-2025-before-bihar-elections-tejashwi-lashed-out-at-media-and-pm-modi-created-ruckus-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ने मीडिया- PM मोदी पर बरसे, मचा बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी ने मीडिया- PM मोदी पर बरसे, मचा बवाल
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 16 Jul 2025 12:55 AM IST
Link Copied
बिहार के सुपौल के राघोपुर प्रखंड के सिमराही नगर पंचायत स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को कुशवाहा स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया. तेजस्वी यादव के मंच पर आने से पहले अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ: अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पढ़ाई, लिखाई और रोजगार की बात करती है, जबकि भाजपा लोगों को मंदिर-मस्जिद के मुद्दों में उलझा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चुनाव आयोग की मदद से वोटर लिस्ट से नाम हटाने का प्रयास कर रही है, जिससे लोगों की नागरिकता और संपत्ति पर खतरा मंडरा रहा है.वहीं लगे हाथ मीडिया पर भी निशाना साधने में तेजस्वी यादव नहीं चूके
कोसी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या गरीबी और पलायन है. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, बल्कि विचारधारा से है. एनडीए पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो हमें परिवारवाद कहते हैं, उनके खुद की सरकार में 50 प्रतिशत मंत्री परिवारवाद से आते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि थानों में बिना घूस के कोई काम नहीं होता और गरीबों को न्याय नहीं मिलता. बारिश के बावजूद जुटी अपार भीड़ : बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग मैदान में डटे रहे और तेजस्वी यादव के संबोधन तक इंतजार करते रहे. भीड़ इतनी अधिक थी कि मैदान खचाखच भर गया. आयोजकों ने सुबह 11 बजे तक पहुंचने का समय तय किया था जबकि तेजस्वी यादव शाम 5 बजे सभा स्थल पर पहुंचे. तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण का दायरा बढ़ाया, जातीय जनगणना कराई और सरकार में रहते हुए 5 लाख नौकरियां दीं. उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी योजनाओं की नकल कर रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'माई-बहनमान योजना' की भी जल्द ही नकल की जाएगी.उन्होंने रैली में कई योजनाओं की घोषणा भी की, जिनमें कोसी डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन, हर पंचायत में मक्का भंडारण की व्यवस्था और युवा आयोग का गठन शामिल हैं. छात्रों के लिए उन्होंने परीक्षा फॉर्म की फीस माफ करने, परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का खर्च सरकार द्वारा उठाने तथा समय पर परीक्षा व परिणाम की गारंटी देने का वादा किया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।