Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi-Mumbai SpiceJet flight News: Two passengers tried to forcibly enter the cockpit.
{"_id":"6875fbe4e28b97270409ece6","slug":"delhi-mumbai-spicejet-flight-news-two-passengers-tried-to-forcibly-enter-the-cockpit-2025-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi-Mumbai SpiceJet flight News: दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi-Mumbai SpiceJet flight News: दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:27 PM IST
स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया जिसके बाद उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार दिया गया है। स्पाइसजेट ने बताया कि विमान को मुंबई जाना था, उसे वापस ‘बे’ पर लाया गया और दोनों यात्रियों को उतारकर उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंप दिया गया। उसने कहा, ‘‘14 जुलाई, 2025 को दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9282 से दो उपद्रवी यात्रियों को उतार दिया गया।’’ विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों यात्रियों ने कॉकपिट के पास जबरन जाने की कोशिश की और विमान की गतिविधियों में व्यवधान पैदा किया।’’
विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एसजी 9282 को मूल रूप से दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होना था, वह शाम सात बजकर 21 मिनट पर रवाना हुई। स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारकर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9282, जिसे मुंबई जाना था। उसमें दो यात्रियों ने कॉकपिट के पास जबरन जाने की कोशिश की और विमान की गतिविधियों में व्यवधान पैदा किया। केबिन क्रू, साथी यात्रियों और कैप्टन के बार-बार अनुरोध के बावजूद, दोनों यात्रियों ने अपनी सीटों पर लौटने से इनकार कर दिया...सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैप्टन ने विमान को वापस गेट पर लाने का निर्णय लिया। जिसके बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और बाद में उन्हें सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।
विमानों की उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना होना था, वह शाम सात बजकर 21 मिनट पर रवाना हुई।दिल्ली से श्रीनगर जा रहे स्पाइसजेट के विमान में अचानक सीख-पुकार मच गई. बनिहाल के पास प्लेन अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा. एहतियातन अंदर मौजूद एयर-होस्टेस जमीन पर रेंगते हुए आगे बढ़ने लगी. पायलेट की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई. लोगों से तुरंत अपनी सीट-बेल्ट बांध लेने के लिए कहा गया. स्पाइसजेट ने आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान में 12 जुलाई को मानसून के मौसम के कारण उड़ान में थोड़ी उथल-पुथल हुआ. किसी चालक दल के सदस्य को कोई चोट आई. उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतर गई. उतरते समय यह उथल-पुथल हुई, सीट बेल्ट का साइन बोर्ड लगा हुआ था और उड़ान दल ने सीट बेल्ट बांधने और बैठे रहने की घोषणा की थी.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।