सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Balasore FM College Student Death: Student who committed self-immolation dies | Odisha | CM Majhi

Balasore FM College Student Death : आत्मदाह करने वाली छात्रा का हुआ निधन | Odisha | CM Majhi

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 11:36 AM IST
Balasore FM College Student Death: Student who committed self-immolation dies | Odisha | CM Majhi
ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा का निधन हो गया। उसने सोमवार देर  रात एम्स भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। छात्रा 95 प्रतिशत जली अवस्था में एम्स लाई गई थी। जहां तीन दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उसके निधन पर दुख जताया है>...मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले की पीड़िता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एफएम ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा की मौत की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। सरकार द्वारा सभी जिम्मेदारियों को निभाने और विशेषज्ञ चिकित्सा दल के अथक प्रयासों के बावजूद, पीड़िता की जान नहीं बचाई जा सकी।

मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और भगवान जगन्नाथ से उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मैं मृतक छात्रा के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि इस मामले में सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।ओडिशा की उप-मुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने इस बारे में जानकारी दी। वे एम्स भुवनेश्वर पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि पीड़िता की रात लगभग 11:45 बजे मृत्यु हो गई। डॉक्टर पिछले तीन दिनों से उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। सरकार इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं, बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले की पीड़िता की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। विपक्षी बीजद के कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं। जब पीड़िता के पार्थिव शरीर को एम्स के पोस्टमॉर्टम सेंटर ले जाया जा रहा था उस समय बीजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज, बालासोर के एकीकृत बीएड कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार 12 जुलाई को एचओडी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए खुद को आग लगा ली थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उसका यौन और मानसिक उत्पीड़न किया था।  घटना से पहले छात्रा ने प्रिंसिपल दिलीप घोष के पास शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्होंने उससे शिकायत वापस लेने को कहा। प्रिंसिपल दिलीप घोष ने खुद इसे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था 'छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। मैंने उसे समझाया, क्योंकि वह तनाव में थी। उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही थी।'छात्रा द्वारा आत्मदाह किए जाने के बाद ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने मामले के प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर (स्टेज-I) समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Forecast 15 July 2025: जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम | Amar Ujala

15 Jul 2025

Bihar Election 2025: राहुल की बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक, NDA को घेरने का बनाया प्लान!

15 Jul 2025

Radhika Yadav Murder: राधिका हत्याकांड में पिता के दावे झूठे, पुलिस ने सच उगलवाने का बनाया प्लान!

15 Jul 2025

Bihar Politics: तेजस्वी ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर दागे सवाल, बिहार में मच गया सियासी बवाल!

15 Jul 2025

Balasore student self-immolation case: बालासोर की पीड़िता से मिल भावुक हूईं राष्ट्रपति, दिया ये आदेश

15 Jul 2025
विज्ञापन

Weather-Rain Update: भारी बारिश से थम गई दिल्ली-NCR की रफ्तार, विमान सेवा पर असर एडवाइजरी जारी!

15 Jul 2025

बिहार चुनाव में महागठबंधन के खिलाफ ओवैसी! SIR पर चुनाव आयोग को क्यों घेरा?

14 Jul 2025
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की आई ये तस्वीर आपने देखी?

14 Jul 2025

S Jaishankar in China: भारत ने पाकिस्तान के 'बेस्ट फ्रेंड' से मिलाया हाथ! जानें क्या हुई बात

14 Jul 2025

Radhika Yadav Murder Case: Dost हिमांशिका के खुलासे पर क्या बोला भाई? Radhika friend Himanshika

14 Jul 2025

Kailash Mansarovar Yatra 2025: वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने बताया क्यों दुर्गम और कठिन है कैलाश यात्रा

14 Jul 2025

S Jaishankar in China: गलवान झड़प के बाद विदेश मंत्री पहली बार बीजिंग पहुंचे,क्या बात हुई?

14 Jul 2025

Nimisha Priya Yemen Death Sentence: सुप्रीम कोर्ट में भारतीय नर्स को फांसी से बचाने के लिए सुनवाई।

14 Jul 2025

Spice Jet Mid-Air Scare: दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में मची चीख-पुकार, जानें क्या हुआ था।

14 Jul 2025

Flood in America: बाढ़ से Texas में हाहाकार, बह गए कई घर | Donald Trump | US President

14 Jul 2025

Sneha Debnath Death News: स्नेहा मिसिंग केस में नया मोड़, पुलिस को मिली चिट्ठी, कैब ड्राइवर ने.. |

14 Jul 2025

Weather Update: Delhi-NCR, MP, Rajasthan में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी। Rain Havoc। IMD Alert।

14 Jul 2025

धरती पर जल्द लौटेंगे शुभांशु शुक्ला,कितनी होगी स्पीड, कैसे होगी लैंडिंग? जानिए सबकुछ

14 Jul 2025

Chhangur Baba News: छांगुर और करीबियों के 30 बैंक खातों की जानकारी ईडी को मिली

14 Jul 2025

Sawan First Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती

14 Jul 2025

Sneha Debnath Death News: स्नेहा देबनाथ का शव यमुना से बरामद, कैब ड्राइवर ने क्या बताया?

14 Jul 2025

Karnataka News: पत्नी ने सेल्फी के बहाने पति को कृष्णा नदी में दिया धक्का!

14 Jul 2025

Air India Plane Crash: आईसीपीए का अहमदाबाद विमान हादसे पर बड़ा बयान

14 Jul 2025

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर उठाया सवाल तो भड़क उठे जीतन राम मांझी

13 Jul 2025

Bihar Election 2025: बिहार के वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के लोग भी शामिल!

13 Jul 2025

BJP New President: जेपी नड्डा के बाद कौन संभालेगा भाजपा की कमान? RSS की मुहर बाकी

13 Jul 2025

Radhika Yadav Murder Case: दोस्त हिमांशिका ने खोल दिए राधिका के सारे राज!

13 Jul 2025

Delhi Hit and Run: नशे में धुत ऑडी ड्राइवर का कहर, दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा

13 Jul 2025

Gaganyaan Mission की उड़ान से पहले ISRO का एबॉर्ट परीक्षण सफल | Amar Ujala | ISRO Engine Gaganyaan

13 Jul 2025

Rajya Sabha Nominations: सदानंदन मास्टर सहित इन 4 लोगों को राष्ट्रपति मुर्मू ने क्यों चुना?

13 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed