{"_id":"68777f0fc7630cf4490d48f7","slug":"who-was-marathon-runner-fauja-singh-explained-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Marathon Runner Fauja Singh: 114 साल के फौजा सिंह की एक्सीडेंट ने कैसे ले ली जान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Marathon Runner Fauja Singh: 114 साल के फौजा सिंह की एक्सीडेंट ने कैसे ले ली जान?
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 16 Jul 2025 03:59 PM IST
पुलिस के भी यह एक बड़ी पहेली थी. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे में ही इस हाइप्रोफाइल हिट एंड रन केस को सुलझाते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है. तो चलिये जानते हैं कि यह हादसा कैसे हुआ? फौजा सिंह को टक्कर मारकर वह भाग क्यों गया था? और पुलिस ने उसे कैसे पकड़ा? अमृतपाल सिंह ढिल्लों भारतीय मूल का एनआरआई है. 30 वर्षीय अमृतपाल हाल ही में कनाडा से पंजाब लौटा था. पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले वह कपूरथला जिले के एक गांव में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, अमृतपाल एक व्यवसायी है, जिसने कनाडा में कई तरह के कारोबार में हाथ आजमाए. कनाडा में लंबा समय बिताने के बाद करीब दो साल पहले ही वह भारत आया था.
अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति वरिंदर सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. उसके नाम पर हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर कार रजिस्टर्ड थी. वरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार अमृतपाल को बेच दी थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमृतपाल को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. ‘टर्बन टॉरनेडो’ के नाम से मशहूर 114 वर्षीय फौजा सिंह 14 जुलाई को जालंधर में अपनी पुश्तैनी गांव में रोजाना की सैर पर निकले थे. तभी सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।