Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Kawad Yatra 2025: Ruckus over SP MP Rajiv Rai's statement on Kawad Yatra, he clarified his side!
{"_id":"6876c8767dc62b778406db33","slug":"up-kawad-yatra-2025-ruckus-over-sp-mp-rajiv-rai-s-statement-on-kawad-yatra-he-clarified-his-side-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Kawad Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर सपा सांसद राजीव राय के बयान पर बवाल, सफाई में रखा अपना पक्ष!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Kawad Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर सपा सांसद राजीव राय के बयान पर बवाल, सफाई में रखा अपना पक्ष!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 16 Jul 2025 03:00 AM IST
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कांवड़ यात्रा पर जा रहे युवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में युवा इस धार्मिक यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के पास काम नहीं है इसलिए इनके पास बहुत समय है. राजीव राय ने इस मुद्दे को राज्य सरकार की नाकामी से जोड़ा और मांग की कि सरकार बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन करवाए. हालांकि विवादित बयान देने के बाद सपा सांसद राजीव ने अपने बयान पर सफाई भी दी है...दरअसल कांवड़िया वाले अपने बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय ने कहा, "...मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि जो कांवड़िया जाते हैं वे सब बेरोजगार हैं। मैंने ये जरूर कहा कि ये लंबी यात्रा होती है और इस यात्रा में बहुत से ऐसे युवा होंगे जो बेरोजगार होंगे और उनको सीएम योगी जी ने नौकरी के लिए इजरायल तक भेज दिया था। मैं योगी जी से अनुरोध करूंगा कि इस यात्रा में जो बेरोजगार है उन्हें वह रोजगार दें, ये सबसे अच्छा आर्शीवाद एक योगी का होगा। मैंने ये नहीं कहा कि जितने भी मंदिर या धार्मिक स्थल पर लोग जाते हैं वो बेरोजगार है, मैं भी तो मंदिर जाता हूं तो मैं क्या बेरोजगार हूं?....ये यात्रा लंबी होती है और जो कामकाजी लोग होते हैं उन्हें उतना फुरसत नहीं होता है इसलिए मुझे लगता है इस यात्रा में ज्यादातर लोग बेरोजगार लोग हिस्सा लेते होंगे। तो उनका आप पंजीकरण कराकर नौकरी का आर्शीवाद दें
राजीव राय, जो घोसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले कई युवा बेरोजगार हैं और उनके पास समय बिताने का यह एकमात्र तरीका बन गया है. उन्होंने कहा, “जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, वे इस तरह की गतिविधियों में भाग लेते रहेंगे. यह सरकार की विफलता का प्रतीक है कि वह नौकरियों पर ध्यान नहीं दे रही.” कांवड़ यात्रा, जो हर साल सावन माह में भगवान शिव के भक्तों द्वारा गंगा जल लाने के लिए आयोजित की जाती है, इस बार 11 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी. लाखों कांवड़िए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से होकर गुजरते हैं, लेकिन राय का दावा है कि इस यात्रा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हैं.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।