{"_id":"68774f780758bfca3604b9b8","slug":"35-lakh-voters-to-be-removed-from-bihar-voter-list-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Voter List: 35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! RJD को किस बात का डर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Voter List: 35 लाख वोटर्स के नाम कटने तय! RJD को किस बात का डर?
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Wed, 16 Jul 2025 12:36 PM IST
बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्य में कुल 𝟕 करोड़ 𝟗𝟎 लाख मतदाता है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का काम शुरू कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम 83.66 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि जांच में 1.59 प्रतिशत लोग मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2 प्रतिशत लोग परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। वहीं 0.73 प्रतिशत वोटर एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं। अब 11.82 प्रतिशत वोटर्स के फॉर्म जमा होने के लिए बचे हुए हैं। बता दें कि बिहार में 25 जुलाई तक गणना फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। अब तक 6.6 करोड़ वोटर्स ने अपने फार्म जमा कर दिए हैं।चुनाव आयोग ने अब तक के सर्वे में करीब 35 लाख फर्जी वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने के संकेत दिए हैं। ये मतदाता बिहार के कुल मतदाताओं का करीब पांच फीसदी हैं। आइए जानते हैं कि आयोग की ओर से किन मतदाताओं के नाम काटने की तैयारी की जा रही है। जिन 35 लाख नामों को वोटर लिस्ट से आउट करना है, उनमें मृतक, बिहार से स्थाई तौर पर बाहर जा चुके वोटर्स और एक से अधिक जगह रजिस्टर्ड वोटर्स शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक वेरिफिकेशन के लिए 88.18 फीसदी गणना फॉर्म जमा हो चुके हैं, जबकि 25 जुलाई तक चलने वाले वेरिफिकेशन के लिए अभी 11 दिन शेष हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।