Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Voter List Revision: Mahagathbandhan blew the trumpet against Election Commission on SIR, made this plan
{"_id":"687830f72eecfc85d70ea617","slug":"bihar-voter-list-revision-mahagathbandhan-blew-the-trumpet-against-election-commission-on-sir-made-this-plan-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Voter List Revision: SIR पर चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन ने फूंका बिगुल, बनाया ये प्लान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Voter List Revision: SIR पर चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन ने फूंका बिगुल, बनाया ये प्लान!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 17 Jul 2025 07:00 AM IST
बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण करवा रहा है। इसे लेकर जमकर राजनीति हो रही है और विपक्ष इसे एक साजिश बता रहा है। 9 जुलाई को भारत बंद के दौरान भी बिहार में विरोध प्रदर्शन हुआ था और इसके ज़रिए मांग की गई थी कि इस प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। अब इस मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
नीतीश कुमार को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि चाहे तेजस्वी यादव हों, चिराग पासवान हों या मैं, सिर्फ हम ही नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। दूसरे लोग बिहार पर राज करना चाहते हैं। हम यहां गुलामी की जंजीरें तोड़ना चाहते हैं। हम भूख मिटाने के लिए पेट भरते हैं, न कि लड़ाई लड़ते हैं। हमारा समाज शोषित है, ऐसे में नीतीश कुमार हमें आशीर्वाद दें और अपनी कुर्सी छोड़ दें।
वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में यह सब नहीं चलेगा, बिहार छोड़ने वाला नहीं है। यहां दंगल होगा। इसकी जवाबदेही चुनाव आयोग और भारत सरकार की होगी। बिहार वोट के मामले में गंभीर है। लोग BLO के पास कागज जमा कर रहे हैं। कागज लेने के बाद अगर आपने किसी का नाम काट दिया तो लोग BLO का घर जला देंगे।
मुकेश सहनी ने कहा कि अगर नाम कटा तो BLO के साथ लोग गलत करेंगे, उनसे लड़ेंगे। अनर्थ हो जाएगा, कुछ भी हो सकता है। हमने देखा है कि चुनाव के दौरान गुट बन जाते हैं, लोग अपनी पार्टी को जिताने के लिए जी-जान लगा देते हैं। ऐसे में अगर किसी पार्टी के व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से कट गया तो हंगामा होगा और यह पूरे बिहार में हो सकता है। ऐसे में चुनाव आयोग सोच-समझकर बिहार के लोगों के पक्ष में निर्णय ले। किसी पार्टी के हित में निर्णय न ले।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने सरकार और प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी को अपना टेलीप्रॉम्प्टर छोड़कर अपनी बात कहनी चाहिए। बिहार की स्थिति भयावह है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? क्या वह कभी अपनी चिंता और दुःख व्यक्त करेंगे या केवल भाषण ही देंगे? अगर उन्हें यहां से वोट मिलते हैं तो यहां सुरक्षा प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी है या नहीं? मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। वह बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री इसे रिमोट कंट्रोल से संभाल रहे हैं। बिहार में अपराधी ‘सम्राट’ बन गए हैं, वे जीत गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।