Hindi News
›
Video
›
India News
›
Diwali Celebration 2025: Diwali was celebrated with great enthusiasm across the country, with every corner of
{"_id":"68f69e20545bb487ab094c66","slug":"diwali-celebration-2025-diwali-was-celebrated-with-great-enthusiasm-across-the-country-with-every-corner-of-2025-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Diwali Celebration 2025: देशभर में दिवाली धूमधाम से मनी, दिल्ली समेत देश का हर कोना जगमगाया!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diwali Celebration 2025: देशभर में दिवाली धूमधाम से मनी, दिल्ली समेत देश का हर कोना जगमगाया!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 21 Oct 2025 02:10 AM IST
Link Copied
देशभर में दिवाली पूरे धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। लोग पूरे हर्ष उल्लास के साथ दीपक जलाकर एक- दूसरे को बधाई दे रहे हैं। साथ ही अपनी खुशियों को इजहार कर रहे हैं। इसी के साथ देश हर एक छोटे- बड़े शहर को दुल्हन की तरह सुंदर लाईटों से सजाया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजाधानी दिल्ली में दिवाली के अवसर पर खूबसूरत रोशनी से इंडिया गेट जगमगा उठा. इंडिया गेट को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। लक्ष्मीनारायण मंदिर को खूबसूरत रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है दिवाली के अवसर पर कनॉट प्लेस को खूबसूरत रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। लोगों ने पटाखे जलाकर दिवाली मनाई दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब को रोशनी से सजाया गया
दिवाली के अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दिल्ली में ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। दिवाली के अवसर पर हर की पौड़ी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। कठुआ के बानी में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने अपने प्रियजनों से दूर दीये और फुलझड़ियां जलाकर दिवाली मनाई। दिवाली के अवसर पर सशस्त्र बलों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर मिट्टी के दीये जलाए गए। दिवाली के अवसर पर राजस्थान के सरकारी कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। दिवाली के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर स्वर्ण मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर को खूबसूरत रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। दिवाली के अवसर पर भोपाल शहर रोशनी से जगमगाया। मुंबई के शिवाजी पार्क में दिवाली के अवसर पर विशिष्ट आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ।
भाजपा नेता योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा, "GRAP II लगा है वो ठीक है लेकिन दीपावली भी तो है। दीपावली केवल हिंदुओं का त्योहार नहीं है उसे सब मिलकर मनाते हैं। इसलिए आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने थोड़ी छूट दी है। इसके पीछे रेखा गुप्ता की सरकार और रेखा गुप्ता जी सुप्रीम कोर्ट में गई हैं। हम प्रदूषण को काबू करने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।