सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Epstein Files: What is the Bill Gates connection to the Epstein Files? 68 new photos released.

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स का क्या है Bill Gates Connection? 68 नईं तस्वीरें जारी

वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: साहिल सुयाल Updated Fri, 19 Dec 2025 02:49 PM IST
Epstein Files: What is the Bill Gates connection to the Epstein Files? 68 new photos released.
अमेरिका में चर्चित यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक भूचाल आ गया है। गुरुवार को एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक की गईं, जिनमें दुनिया की कई जानी-मानी और प्रभावशाली हस्तियां नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जारी किया है। नई तस्वीरों के सामने आते ही अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कई सवाल एक बार फिर उठ खड़े हुए हैं।

जारी की गई तस्वीरों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स भी दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आते हैं, हालांकि महिला का चेहरा छिपाया गया है और उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। इससे पहले 12 दिसंबर को जारी की गई 19 तस्वीरों में भी बिल गेट्स की मौजूदगी देखी गई थी। ऐसे में उनके नाम का बार-बार सामने आना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इन तस्वीरों में कहीं भी यह साफ नहीं दिखता कि कोई गैरकानूनी गतिविधि हो रही हो। अमेरिकी न्याय विभाग ने घोषणा की है कि वह जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी बाकी सभी फाइलें भी जल्द सार्वजनिक करेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी दस्तावेज, तस्वीरें और जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे यह मामला और गहराता जा सकता है। एपस्टीन फाइल्स को लेकर पहले से ही अमेरिकी राजनीति में जबरदस्त तनाव है और अब नई तस्वीरों के सामने आने से यह विवाद और तेज हो गया है।

नई तस्वीरों में सिर्फ बिल गेट्स ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नाम भी नजर आते हैं। इनमें गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, मशहूर फिल्मकार वुडी एलन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन शामिल हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध दार्शनिक और भाषाविद् नोम चोम्स्की (नोआम चोम्सकी) भी तस्वीरों में दिखाई देते हैं। एक तस्वीर में चोम्स्की को जेफ्री एपस्टीन के साथ एक विमान में बैठे हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने यह दिखाया है कि एपस्टीन के संपर्क कितने ऊंचे और प्रभावशाली लोगों तक फैले हुए थे। तस्वीरों के अलावा कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए हैं। इनमें कई देशों के पासपोर्ट और पहचान पत्रों की तस्वीरें शामिल हैं, हालांकि सुरक्षा और गोपनीयता के कारण इन दस्तावेजों की निजी जानकारी को छिपा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें यूक्रेन और रूस जैसे देशों के पासपोर्ट भी शामिल हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि एपस्टीन का नेटवर्क सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ था।

हालांकि, हाउस ओवरसाइट कमेटी ने यह स्पष्ट किया है कि जारी की गई तस्वीरों में किसी भी व्यक्ति को किसी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त नहीं दिखाया गया है। इसके बावजूद कुछ सामग्री बेहद चौंकाने वाली है। एक स्क्रीनशॉट में एक टेक्स्ट मैसेज नजर आता है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति युवा महिलाओं की भर्ती की बात करता दिखाई देता है। इस संदेश में लिखा है, “मेरी एक दोस्त स्काउट है, उसने मुझे कुछ लड़कियां भेजी हैं, लेकिन वह प्रति लड़की 1000 डॉलर मांग रही है। मैं तुम्हें अभी लड़कियां भेजूंगा, शायद कोई जे के लिए अच्छी हो?” इस मैसेज में लड़कियों की शारीरिक बनावट, वजन और अन्य विवरण भी लिखे हुए दिखाई देते हैं। यह संदेश एपस्टीन के अपराधों की भयावहता को एक बार फिर सामने लाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

PM Modi Global Recognition: 29 देश और 29 सम्मान, दुनिया में PM मोदी ने रचा इतिहास | Amar Ujala

19 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Video: हिजाब विवाद ने पकड़ी रफ्तार इन नेताओं ने क्या बोला? | Hijab Controversy

19 Dec 2025

VB-G RAM-G Bill: मनरेगा का नाम बदलने पर क्या बोले संजय सिंह? | Amar Ujala

19 Dec 2025

विपक्ष के कागज फाड़ने और उछालने पर शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

18 Dec 2025

मनरेगा का नाम बदले जाने पर भड़कीं CM ममता, कर्मश्री योजना का बदलेगा नाम

18 Dec 2025
विज्ञापन

Epstein Files: 95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड, धरे जाएंगे ट्रंप समेत बड़े नाम!

18 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Controversy: AIMIM नेता ने दी नीतीश को धमकी! कहा- हाथ तोड़ दूंगा

18 Dec 2025
विज्ञापन

Azam Khan News: जेल में बंद आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत

18 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Row: Giriraj Singh ने दिया सीएम नीतीश का साथ, विवादों में घिरे Bihar CM | Bihar

18 Dec 2025

Raja Sonam Case: राजा की हत्या करने वाली सोनम ने मांगी जमानत, राजा के परिवार ने जताई आपत्ति | Mp

18 Dec 2025

Shashi Tharoor Vs Rajeev Shukla: थरूर ने संसद के बाहर राजीव शुक्ला को रोका फिर...

18 Dec 2025

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में घना कोहरा, यलो अलर्ट भी जारी, 24 घंटे बाद और बढ़ेगी ठंड

18 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Viral Video: CM नीतीश के व्यवहार से आहत नुसरत ने छोड़ा बिहार, नहीं की नौकरी जॉइन

18 Dec 2025

Bihar : UG सेमेस्टर 1 एक्जाम के तीसरे दिन भगदड़, एएनएस कॉलेज में दो छात्रा को कुचला | Amar Ujala

18 Dec 2025

Bihar News: चुनावों से पहले पुरुषों के खाते में भेजे दस हजार रुपये, अब वापिस क्यों मांग रही सरकार?

18 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Controversy: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने फिर उगला जहर, कर डाली ये मांग

18 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Row: सपा नेता Sumaiya Rana ने की CM नीतीश के खिलाफ थाने में शिकायत | Hijab Vivad

18 Dec 2025

Petrol-Diesel Bann in Delhi: दिल्ली के पेट्रोल पंप पर पीयूसी करवाने के लिए लगी लंबी कतार

18 Dec 2025

Delhi Petrol Diesel: अब नहीं मिलेगा तेल! सरकार का क्या है बड़ा फैसला? | Amar Ujala

18 Dec 2025

Delhi Air Pollution: दिल्ली प्रदूषण गंभीर, इन इलाकों लेकर सताया ये डर! | High AQI | Smog | Fog

18 Dec 2025

गडकरी–कल्याण बनर्जी की मजाकिया बातचीत!

17 Dec 2025

CNG PNG Price Cut: 1 जनवरी से कम हो जाएंगे CNG-PNG के दाम! इतने रुपये तक होगा सस्ता

17 Dec 2025

न्यूक्लियर सेक्टर में प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री?

17 Dec 2025

Jaipur: Rajasthan में जल संकट को लेकर जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने क्या कहा? Amar Ujala News

17 Dec 2025

Rajasthan News: नेशनल हेराल्ड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, BJP मुख्यालय घेरने पहुंची कांग्रेस | Amar Ujala

17 Dec 2025

Farmer Sold Kidney News: किसान ने कर्ज चुकाने के लिए बेची किडनी, एक लाख का उधार हो गया था 74 लाख

17 Dec 2025

Nitish Kumar Hijab Controversy: CM नीतीश ने हिजाब खींचा, नुसरत ने बिहार छोड़ा

17 Dec 2025

Lionel Messi: लियोनेल मेसी के वीडियो से शाहरुख खान गायब, सिर्फ करीना कपूर के साथ शेयर की तस्वीर

17 Dec 2025

Yogeshwar Dutt-Jaismine Lamboria Amar Ujala Samwad: जैस्मिन-योगेश्वर ने साझा की सफलता की कहानी

17 Dec 2025

Delhi Pollution: सरकार इन लोगों के खातों में 10-10 हजार भेजेगी, जानिए किसे मिलेगा फायदा

17 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed