Hindi News
›
Video
›
India News
›
Gold-Silver Price: What is the condition of gold and silver on the second day of the budget? | Budget 2026 | M
{"_id":"69804a9f4376a288f10c208f","slug":"gold-silver-price-what-is-the-condition-of-gold-and-silver-on-the-second-day-of-the-budget-budget-2026-m-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: बजट के दूसरे दिन सोना-चांदी का क्या हाल? | Budget 2026 | MCX","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold-Silver Price: बजट के दूसरे दिन सोना-चांदी का क्या हाल? | Budget 2026 | MCX
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 02 Feb 2026 12:26 PM IST
Link Copied
Union Budget के दूसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। कीमती धातुओं में तेज गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार को बाजार खुलते ही MXC पर सोना और चांदी में भारी Selling out देखी गई. सोने और चांदी की चमक पर अचानक एक ऐसा ग्रहण लगा है जिसने पूरी दुनिया के निवेशकों को हिला कर रख दिया है। जिसे बीते 10 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। ने बीते दिनों तेजी का नया इतिहास रचा था. वहीं बीते 29 जनवरी को सोना और चांदी दोनों के भाव नए बढ़े हुए स्तर पर पहुंचे. लेकिन उसके बाद से जो जबरदस्त selling out हुई है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है. सबसे पहले आज के ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 3000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 16,000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता देखने को मिल रही है। खबर है की MCX पर सोने का भाव 3,217 रुपये गिरकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बात अगर करें तो इसमें 2.26 % की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 15,939 रुपये सस्ती होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 6% की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है। बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।