सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   How did terrorist organization Jaish teach Dr. Muzammil and Dr. Umar how to make bombs?

आतंकी संगठन जैश ने डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर को कैसे सिखाया बम बनाने का तरीका?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 22 Nov 2025 12:44 PM IST
How did terrorist organization Jaish teach Dr. Muzammil and Dr. Umar how to make bombs?
दिल्ली में 10 नवंबर को हुए बम धमाके की जांच हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने ला रही है। जांच एजेंसियों को अब तक जो सुराग मिले हैं, उनसे यह साफ होता जा रहा है कि देश की राजधानी पर हमला किसी साधारण मॉड्यूल नहीं, बल्कि एक संगठित ‘व्हाइट-कॉलर टेरर नेटवर्क’ द्वारा रचा गया था। इस मॉड्यूल के केंद्र में डॉक्टरों का एक ऐसा समूह शामिल था, जिसे पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सुनियोजित तरीके से तैयार किया था।

जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा में मौजूद ठिकानों को इस मॉड्यूल के ‘स्टोरेज हब’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनी और डॉक्टर उमर के ठिकाने से जब्त किए गए सबूत बताते हैं कि सामान्य घरेलू मशीनों को विस्फोटक तैयार करने में बदल दिया गया था। जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित हैंडलर ने दोनों डॉक्टरों को बम बनाने के 40 से ज्यादा वीडियो भेजे थे, जिनमें विस्फोटक निर्माण की पूरी प्रक्रिया व तकनीक विस्तार से समझाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस मॉड्यूल को जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी मौलवी इरफान अहमद ने तैयार किया था, जिसने डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर को आपस में मिलवाया। इसके बाद कई अन्य डॉक्टरों को भी इस मॉड्यूल से जोड़ा गया, जिससे यह “सफेदपोश आतंकी नेटवर्क” आकार लेता गया। दिल्ली धमाका इसी नेटवर्क के ऑपरेशन का हिस्सा माना जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टरों ने पाकिस्तान से भेजे गए वीडियो देखकर यूरिया से अमोनियम नाइट्रेट निकालने की विधि सीखी। नूंह की एक आटा-चक्की में यूरिया को पीसा गया और फिर इलेक्ट्रिकल मशीनों से उसे रिफाइन किया गया। बाद में इन विस्फोटकों को फरीदाबाद के धौज और फतेहपुर तगा के ठिकानों में जमा किया गया। जिन मशीनों का इस्तेमाल हुआ, वे एक टैक्सी ड्राइवर के घर से बरामद की गई हैं।

इस बीच, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर के लैब, ऑपरेशन थिएटर और वार्डों का निरीक्षण किया। आशंका है कि लैब से केमिकल चोरी कर मॉड्यूल को सप्लाई किए जा रहे थे। रिपोर्ट जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस मॉड्यूल का नेटवर्क केवल फरीदाबाद तक सीमित नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है। महाराष्ट्र पुलिस भी अब अल फलाह यूनिवर्सिटी की जांच में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां से पास आउट कई डॉक्टर महाराष्ट्र के अस्पतालों में कार्यरत हैं। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि कहीं वे भी इस मॉड्यूल से जुड़े तो नहीं हैं।

जैश-ए-मोहम्मद की रणनीति डॉक्टरों, अस्पतालों और मेडिकल स्टाफ का उपयोग कर “आतंकी ठिकाना” और “हथियारों की सप्लाई चेन” विकसित करने की थी। डॉक्टर रोजाना कई मरीजों से मिलते हैं, जिससे उन पर विश्वास बढ़ जाता है। इसी ‘साफ-सुथरी छवि’ का फायदा उठाकर मॉड्यूल को छिपकर संचालित किया गया।

सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच के समानांतर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गांदरबल, कुपवाड़ा और श्रीनगर के अस्पतालों में डॉक्टरों के लॉकर खंगाले। उद्देश्य था यह पता लगाना कि कहीं लॉकरों का दुरुपयोग खतरनाक सामग्री भंडारण के लिए तो नहीं हो रहा।

उधर, कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पास हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें अमेरिकी एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, एम-सीरीज की असॉल्ट राइफलें, पिस्तौल, मैगजीन और ग्रेनेड शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि दुश्मन देश में एक बड़े नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

दिल्ली धमाके की जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर सुराग एक बड़े आतंकी षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के अभियान में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Azam Khan: जेल में आजम खान को हुई ये दिक्कत, जानें क्या की डिमांड?| AmarUjala

22 Nov 2025

Bihar Government Formation: नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

21 Nov 2025

बिहार चुनाव पर बोले गहलोत,चुनाव आयोग को बताया लापरवाह

21 Nov 2025

महिला ने लगाई एएसआई पति की पिटाई, दूसरी शादी करने के लगाए आरोप

21 Nov 2025

धर्मांतरण पर मदन दिलावर का बयान,ग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

21 Nov 2025
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर उज्जैन में मनेगा महाकाल उत्सव,शैव परंपरा की लगाई जाएंगी प्रदर्शनी

21 Nov 2025

SIR के भाजपा की साजिश क्यों बता रहे दिग्विजय सिंह?

21 Nov 2025
विज्ञापन

जेल में नहीं मिली ये सुविधाएं तो भड़क गए आजम खां

21 Nov 2025

बांग्लादेश में भूकंप से हुआ कितना नुकसान?

21 Nov 2025

बिहार चुनाव में पीएम मोदी का गमछा लहराना तेजस्वी पर कैसे पड़ा भारी?

21 Nov 2025

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक कांग्रेस में बगावत? डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग तेज

21 Nov 2025

Delhi Pollution: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल,एक्यूआई का आंकड़ा हुआ 400 से ज्यादा

21 Nov 2025

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार क्यों चर्चा में? | Amar Ujala

21 Nov 2025

COP30: ब्राजील में बड़ा हादसा, COP30 के मुख्य स्थल पर लगी भीषण आग | Amar Ujala

21 Nov 2025

Orry summoned in drug case: समन के बाद नहीं पहुंचे ओरी, अब क्या करेगी पुलिस? | AmarUjala

20 Nov 2025

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश सरकार में बीजेपी की मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर, जानें कौन कितना पढ़ा लिखा?

20 Nov 2025

Bihar Cabinet Minister 2025: नीतीश कैबिनेट में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को क्या मिला?

20 Nov 2025

Bengaluru ATM Cash Van Heist: बीच सड़क पर ATM कैश वैन रुकवाई और 7 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए नकली 'RBI अफसर'

20 Nov 2025

Kashmir Times Office Raid: जम्मू में कश्मीर टाइम्स के दफ्तर पर छापा, AK-47 और पिस्टल की गोलियां बरामद

20 Nov 2025

Tejashwi Yadav और Akhilesh Yadav ने Nitish Kumar को दी बधाई | Bihar CM | Patna | Breaking | NDA

20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार के अगले 5 साल बहुत मुश्किल! जनता मांगेगी हिसाब

20 Nov 2025

सपा नेता सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

20 Nov 2025

बिहार की सबसे युवा मंत्री बनीं गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह कितनी अमीर?

20 Nov 2025

20 साल में सीएम नीतीश कुमार की दौलत कितनी बढ़ी?

20 Nov 2025

CM Nitish Kumar Oath: नीतीश के अलावा जानें किन-किन 27 मंत्रियों ने ली शपथ

20 Nov 2025

Aishwarya Rai Bachchan ने PM मोदी के छुए पैर, प्रधानमंत्री ने जोड़ लिए हाथ, Video Viral | Tamil Nadu

20 Nov 2025

Madvi Hidma था हर बड़े माओवादी हमले का Mastermind, देश का सबसे खतरनाक Naxali | Most Wanted Maoist

20 Nov 2025

उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलने वाला नेता? सीएम योगी की 'पावर जर्नी'

20 Nov 2025

Nitish Kumar Oath Ceremony: 13 गाय और बछड़े, नीतीश के पास संपत्ति के नाम पर क्या-क्या है?

20 Nov 2025

फिर से सीएम बने नीतीश रच सकते हैं इतिहास, जानें कब-कब बने सीएम

20 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed