Hindi News
›
Video
›
India News
›
Hunger Strike: Sonam Wangchuk releases video message, shares update on his health
{"_id":"6a584f3df865c700fa0cb423","slug":"hunger-strike-sonam-wangchuk-releases-video-message-shares-update-on-his-health-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश, बताया अपनी सेहत का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश, बताया अपनी सेहत का हाल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 16 Jul 2026 08:55 AM IST
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गई। लगातार गिरती सेहत के बावजूद उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से जवाब नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी भूख हड़ताल को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करने और फोर्स-फीडिंग की मांग की गई है।
उधर, वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है, लेकिन वह अभी भी पूरी तरह सचेत हैं और लगातार मेडिकल निगरानी में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।