Hindi News
›
Video
›
India News
›
Independence Day 2025 PM Modi: What is the secret behind PM Modi's 12 turbans? Why is the 2025 safa in the hea
{"_id":"689eaa95f399dd797a08f52f","slug":"independence-day-2025-pm-modi-what-is-the-secret-behind-pm-modi-s-12-turbans-why-is-the-2025-safa-in-the-hea-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2025 PM Modi: पीएम मोदी की 12 पगड़ियों का राज क्या? 2025 वाला साफा क्यों है सुर्खियों में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Independence Day 2025 PM Modi: पीएम मोदी की 12 पगड़ियों का राज क्या? 2025 वाला साफा क्यों है सुर्खियों में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजीत यादव Updated Fri, 15 Aug 2025 09:03 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। साल 2014 से लेकर 2024 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, आइए इसके बारे में ग्राफिक्स में जानते हैं।
साल 2024 यानी आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरा और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं।
साल 2023 यानी आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा था, जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं। उनके इस पगड़ी को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरित किया। राजस्थान में लोग अलग-अलग रंगों के साफा का इस्तेमाल करते हैं।
2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। इस बार रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान वे आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस समय वे ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए थे। इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके अलावा लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे थे, जो कि बहुत ही शानदार लग रहा था।
साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी। साथ ही पगड़ी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा था। पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। उस साल सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने भगवा रंग का जोधपुरी बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी भगवा पगड़ी में दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।