Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar SIR News: Tejashwi Yadav showed two EPIC numbers of LJP MP Veena Devi and asked questions to EC.
{"_id":"689db2b6db0c5e2ef10f5ab6","slug":"bihar-sir-news-tejashwi-yadav-showed-two-epic-numbers-of-ljp-mp-veena-devi-and-asked-questions-to-ec-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar SIR News:तेजस्वी यादव ने LJP सांसद वीणा देवी के दो-दो EPIC नंबर दिखाए, EC से पूछे सवाल।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar SIR News:तेजस्वी यादव ने LJP सांसद वीणा देवी के दो-दो EPIC नंबर दिखाए, EC से पूछे सवाल।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Thu, 14 Aug 2025 03:26 PM IST
Link Copied
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद से लगातार चुनाव आयोग और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा नेत्री के दो-दो EPIC नंबर होने के बाद अब उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी की सांसद पर बड़ा खुलासा किया है। कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी से वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास दो अलग अलग EPIC नंबर - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और EPIC नंबर- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। तेजस्वी यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तरह ही इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
इतना ही नहीं दो अलग-अलग EPIC नंबर कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा देवी ने भी SIR में दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि सांसद वीणा देवी ने ख़ुद हस्ताक्षर किया।क्या चुनाव आयोग फैक्ट चेक कर इन्हें दो अलग-अलग नोटिस देगा... नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग EPIC नंबर के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? क्या यह चुनाव आयोग द्वारा 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या यह भारतीय जनता पार्टी का “𝐓𝐑𝐎𝐋𝐋 आयोग” बन चुका है? क्या चुनाव आयोग इनका फैक्ट चेक कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा? वहीं इससे पहले तेजस्वी ने निर्मला देवी का मुद्दा भी उठाया था ... बिहार के मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। नोटिस में निर्मला देवी को 16 अगस्त शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा गया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि निर्मला देवी और उनके दोनों देवरों के एक ही विधानसभा सीट पर दो-दो EPIC नंबर से वोटर कार्ड बने हुए हैं। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव की ओर से मामले को उठाए जाने के तत्काल बाद चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया है।तेजस्वी यादव ने आज सुबह बताया था कि निर्मला देवी मुजफ्फरपुर में बीजेपी की बड़ी नेता हैं। जो शायद इस बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा था कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में इनकी दो-दो EPIC आईडी है। दोनों EPIC आईडी में उम्र भी अलग-अलग है। तेजस्वी ने बताया कि निर्मला देवी के साथ उनके दो देवरों के भी दो-दो EPIC आईडी हैं।उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 257 निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरपुर पर निर्मला देवी और उनके दोनों देवरों के वोटर कार्ड बने हुए हैं। दूसरा बूथ नंबर 153 निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरपुर में ही इन तीनों का दूसरे EPIC नंबर से वोटर कार्ड बना हुआ है। बूथ नंबर 153 वाले EPIC नंबर में निर्मला देवी की उम्र 48 साल है, जबकि बूथ नंबर 257 वाले EPIC नंबर में उम्र 45 साल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।