Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Voter List Revision: Tejashwi made a surprising claim on two EPIC numbers, cornered the Election Commiss
{"_id":"689cde4eb2cbb68b620e4a34","slug":"bihar-voter-list-revision-tejashwi-made-a-surprising-claim-on-two-epic-numbers-cornered-the-election-commiss-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Voter List Revision: दो EPIC नंबर पर तेजस्वी ने किया हैरान करने वाला दावा, चुनाव आयोग को घेरा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Voter List Revision: दो EPIC नंबर पर तेजस्वी ने किया हैरान करने वाला दावा, चुनाव आयोग को घेरा!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 14 Aug 2025 12:19 AM IST
चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों ने बिहार से दिल्ली तक सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. कांग्रेस ने इसे देशव्यापी अभियान बनाने का ऐलान किया है, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है. राहुल गांधी की 17 अगस्त से शुरू होने वाली बिहार यात्रा से पहले तेजस्वी जनता का मूड भांपने की बात कह रहे हैं. जाहिर है यह कदम 2025 विधानसभा चुनाव से पहले RJD और INDIA गठबंधन की रणनीति को नई दिशा दे सकता है. जानकारों की नजर में उनका यह बयान उनकी रणनीति का हिस्सा है जिसमें वे जनता को यह दिखाना चाहते हैं कि RJD लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठा सकती है.
बता दें कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 65 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने को विपक्ष ने मुद्दा बनाया है. कांग्रेस और RJD ने इसे BJP की साजिश करार दिया है और आरोप लगाया है कि इसमें दलित, OBC और अल्पसंख्यक वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है.इसको लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि अगर गड़बड़ियां नहीं सुधरीं, तो चुनाव बहिष्कार पर विचार होगा. उन्होंने राहुल गांधी की बिहार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जनता का मूड देखकर फैसला लिया जाएगा.
पटना में तेजस्वी यादव ने कहा, “राहुल जी की बिहार यात्रा के बाद जनता का मूड देखकर बहिष्कार पर फैसला लेंगे.” जानकार कहते हैं कि तेजस्वी यादव का यह बयान उनकी रणनीति का हिस्सा है जिससे वे चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाना चाहते हैं. दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में RJD के केवल 4 सीटें जीतने के बाद तेजस्वी 2025 विधानसभा चुनाव में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. वह इस बहाने महागठबंधन की एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और अपने मतदाताओं को भी संदेश दे रहे हैं.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।