Hindi News
›
Video
›
India News
›
Minta Devi News: Why are Priyanka and Rahul dragging me into politics, an angry Minta Devi fired questions?
{"_id":"689b95336921c7386c083f90","slug":"minta-devi-news-why-are-priyanka-and-rahul-dragging-me-into-politics-an-angry-minta-devi-fired-questions-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Minta Devi News: प्रियंका-राहुल मुझे राजनीति में क्यों घसीट रहे, भड़की मिंता देवी ने दागे सवाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Minta Devi News: प्रियंका-राहुल मुझे राजनीति में क्यों घसीट रहे, भड़की मिंता देवी ने दागे सवाल?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Wed, 13 Aug 2025 12:55 AM IST
बिहार में सिवान की मिंता देवी अचानक चर्चा में आ गई, क्यों कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मिंता देवी की तस्वीर लगी टीशर्ट पहनकर दिल्ली में प्रदर्शन करते दिखी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मिंता देवी को फर्जी वोटर करार देते हुए चुनाव आयोग के द्वारा किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर जमकर हंगामा किया। अब जब इस बात की जानकारी मिंता देवी तक पहुंची तो वह भड़क गई। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया?
मिंता देवी से पूछने पर वह भड़कते हुए बोली कि मुझे इसके बारे में दो चार दिन पहले पता चला। वह ( सांसद प्रियंका गांधी) मेरी कौन हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया? मिंता देवी से यह पूछने पर कि आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई कॉल भी आया? तो मिंता देवी ने कहा कि मुझे किसी का फोन नहीं आया...वे मेरी उम्र से अधिक मेरे शुभचिंतक क्यों बन रहे हैं? मिंता देवी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए।
मिंता देवी भड़कते हुए बोली कि जिन्होंने भी यह डिटेल्स डाला है, क्या उन्होंने उस समय अपनी आंखें बंद कर ली थी? अगर सरकार की नज़र में मैं 124 साल की हूँ, तो सरकार मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं दे रही है? मिंता देवी का कहना है कि 124 वर्ष के उम्र वालों को जो सरकार की योजनायें मिलनी चाहिए वह सरकार मुझे उस योजनाओं का लाभ दे या फिर वोटर आई कार्ड में मेरा डिटेल्स सही किये जाएं।
वहीं सिवान के उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद ने कहा कि मिंता देवी ने ही प्रपत्र छह के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने को आनलाइन आवेदन में जन्मतिथि में वर्ष 1900 अंकित किया था। इस त्रुटि पर बीएलओ का ध्यान गया तो उन्होंने मिंता देवी से संपर्क कर सुधार के लिए दस अगस्त को आवेदन कराया है। इधर, राजनीतिक बयानों के बीच मिंता देवी ने कहा कि वह घरेलू महिला हैं और उन्हें इस तरह मोहरा बनाए जाने पर दुख है। उन्होंने कहा कि केवल इतना अनुरोध है कि मेरा वोटर आइडी सही कर दिया जाए। इस चूक के चलते पूरा परिवार तनाव में है। बताया कि वह सिवान की मूल निवासी हैं, वर्तमान में छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में रह रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।