Hindi News
›
Video
›
India News
›
fatehpur nawab abdul samad tomb controversy clash between hindu and muslim
{"_id":"6899e13550c5f837f80dab65","slug":"fatehpur-nawab-abdul-samad-tomb-controversy-clash-between-hindu-and-muslim-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Tomb Controversy: मकबरे पर भगवा लहराया, बवाल-पथराव की पूरी कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fatehpur Tomb Controversy: मकबरे पर भगवा लहराया, बवाल-पथराव की पूरी कहानी
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 11 Aug 2025 05:55 PM IST
यूपी के फतेहपुर के आबूनगर इलाके में मंदिर-मकबरे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह ईदगाह परिसर में स्थित नवाब अब्दुल समद के मकबरे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा लगा दिया। सुबह करीब 10 बजे हिंदू संगठन 'मठ मंदिर संघर्ष समिति' के कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे। उनका दावा था कि यह स्थल दरअसल ठाकुर जी का पुराना मंदिर है जिसे बाद में अतिक्रमण कर मकबरे में बदल दिया गया। पहले से ही मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन संगठन के कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर जबरन भगवा झंडा फहरा दिया और तोड़फोड़ की। यूपी में संभल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद का विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए।
इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई और पथराव शुरू हो गया। उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन नियंत्रित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।