सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 12 Aug 2025 04:52 AM IST
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति हो गई। बिहार में बाढ़ के कारण अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मौसम विभाग ने अब अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी मध्य भारत और उससे सटे प्रायद्वीपीय मध्य भारत में 13 से 17 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के जिलों में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।  राष्ट्रीय राजधानी में आज आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार मॉनसून खूब मेहरबान है। राज्य झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई। भारत मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होने के आसार है। वहीं यूपी के शाहजहांपुर, बलिया, बांदा, फरुर्खाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और अन्य कई जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। बिहार के पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी और अन्य कई जिलों में सड़कों और रेल पटरियों पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित है।

लाखों लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिशें विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। जबकि मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए भारी बारिश की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 12 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर जिलों में भारी बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में झरने और गदेरे उफान पर हैं, जबकि मैदानी हिस्सों में कई जगह जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिलो में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके साथ अगले मौसम का यह रुख अगले सात दिनों तक जारी रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Flood News: यमुना खतरे के निशान के करीब, हथिनीकुंड से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

11 Aug 2025

अखिलेश यादव के बैरिकेडिंग फांदने पर शिवपाल यादव ने बांधे तारीफों के पुल

11 Aug 2025

Kishtwar Encounter News: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, अभियान जारी

11 Aug 2025

Fatehpur Tomb Controversy: मकबरे पर भगवा लहराया, बवाल-पथराव की पूरी कहानी

11 Aug 2025

Weather Update: यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में डरावनी बारिश का रेड अलर्ट

11 Aug 2025
विज्ञापन

SIR प्रोटेस्टो के बीच कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ECI पर क्या कहा?

11 Aug 2025

SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर धर्मेंद्र प्रधान ने क्या बोला?

11 Aug 2025
विज्ञापन

Trump Putin Meeting: क्या जेलेंस्की मीटिंग से पहले करेंगे सरेंडर या ट्रंप होंगे मेहरबान

11 Aug 2025

दिल्ली NCR से दबोचे जाएंगे आवारा कुत्ते,सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

11 Aug 2025

Opposition Protest: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका के शक्ति प्रदर्शन का वीडियो

11 Aug 2025

Opposition March on Bihar SIR: राहुल गांधी हिरासत में, विपक्षी मार्च पर लग गया ब्रेक!

11 Aug 2025

Trump Tariff on India: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिना ट्रंप का नाम लिए निशाना साधा, क्या कहा?

11 Aug 2025

INDIA Bloc Protest: EC के खिलाफ विपक्ष का बवाल, अखिलेश ने फांदी बैरिकेडिंग

11 Aug 2025

Mohan Bhagwat Remark: RSS प्रमुख ने शिक्षा और चिकित्सा पर दिया बयान, कांग्रेस ने ली चुटकी।

11 Aug 2025

ODOP Uttar Pradesh: नए सपनों और नई उम्मीदों को यूपी सरकार दे रही है नई पहचान !

11 Aug 2025

Pak Army Chief Asim Munir in US: अमेरिकी जमीन से मुल्ला मुनीर ने भारत को परमाणु धमकी दी है।

11 Aug 2025

SIR Protest: I.N.D.I.A. Alliance संसद से चुनाव आयोग ऑफिस तक कर रही पैदल मार्च।

11 Aug 2025

Weather Update: उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन के लिए अलर्ट।

11 Aug 2025

Air India Emergency Landing at Chennai: K C Venugopal समेत कई सासंद थे फ्लाइट में सवार, बाल-बाल बचे।

11 Aug 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

11 Aug 2025

Earthquake: भूकंप से कांप उठा Turkey, दहशत में लोग! | Amar Ujala | World Breaking

11 Aug 2025

Uddhav Thackeray-Raj Thackeray: उद्धव-राज ठाकरे की ताकत का पहला इम्तिहान, आगे क्या? |

11 Aug 2025

Akhilesh Yadav On Election Commission: चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश, कर दी इस कार्रवाई की मांग

10 Aug 2025

PM Modi In Bengaluru: दुनिया ने नए भारत का चेहरा देखा', ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले पीएम मोदी

10 Aug 2025

Trump Tariff War: भारत पर लगाया 50% टैरिफ फिर चीन को दी 90 दिनों की मौहलत,अमेरिका ये है खेल

10 Aug 2025

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया

10 Aug 2025

Katra Amritsar Vande Bharat Train: कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन चलने से लोगों में खुशी

10 Aug 2025

Bihar Voter List Revision: 65 लाख वोटर्स के साथ अब चुनाव आयोग क्या करेगा? आया अपडेट

10 Aug 2025

Kishtwar Encounter News: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

10 Aug 2025

Bihar Chunav: ये 17 दल नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने हटाए नाम, जानें क्यों

10 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed