सिंधु जल संधि पर बिलावल भुट्टो के कथित विवादित बयान पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो को लताड़ लगाई और उन्हें चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आवाम समझदार है। वे अच्छे लोग हैं। हमें उनसे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा। हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है, जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद हम बांध खोल देंगे और सुनामी आ जाएगी।' मिथुन ने साफ किया कि मेरे मन में पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। मैंने यह सब बिलावल भुट्टो लिए कहा है।इसके आगे उन्होंने कहा है की हमने एक बांध बनाने के बारे में भी सोचा है, जहां 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। उसके बाद हम बांध खोल देंगे और सुनामी आ जाएगी।' मिथुन ने साफ किया कि मेरे मन में पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। मैंने यह सब बिलावल भुट्टो लिए कहा है।
बता दे की भारत के खिलाफ बयानबाजी की कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी गीदड़भभकी दी. सिंधु जल संधि को लेकर भुट्टो ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि अगर भारत इस समझौते को निलंबित रखता है या पानी पर बांध निर्माण जारी रखता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, यहां तक कि जंग भी हो सकती है.इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इन कदमों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने पाकिस्तान की जनता को भारत के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान करते हुए कहा, 'इस संघर्ष में हमें आपकी जरूरत है. हमें एक होकर पीएम मोदी के खिलाफ आवाज उठानी है.'भुट्टो यहीं नहीं रुके, उन्होंने और जहर उगलते हुए कहा, 'हम जंग की बात नहीं करते, लेकिन अगर भारत जंग चाहता है तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा. हमारे देश और आवाम में इतनी ताकत है कि हम हर मोर्चे पर मुकाबला कर सकते हैं.' उनके इस बयान को विश्लेषकों ने “गीदड़भभकी” बताया है, जो सिर्फ घरेलू राजनीति को गर्माने और आक्रोश भड़काने के लिए दिया गया प्रतीत होता है.
इस बयान से पहले, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारत को अप्रत्यक्ष परमाणु धमकी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की ओर जल प्रवाह को रोका, तो पाकिस्तान भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा.मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की "गले की नस" बताया और स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान अपने जल अधिकारों की रक्षा किसी भी कीमत पर करेगा. उन्होंने यह तक कह दिया, 'अगर हमें लगे कि हम तबाह होने जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी ले डूबेंगे. हम एक परमाणु राष्ट्र हैं और अपनी ताकत का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हटेंगे.'भारत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख की इस टिप्पणी पर कड़ा जवाब दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने इसे "गैर-जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र" की पहचान बताया