Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Land Survey: Now the land dispute in Bihar will end, Nitish government has taken this big decision!
{"_id":"689a5ac8111e93a700022b79","slug":"bihar-land-survey-now-the-land-dispute-in-bihar-will-end-nitish-government-has-taken-this-big-decision-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Land Survey: बिहार में अब जमीन का झगड़ा होगा खत्म, नीतीश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Land Survey: बिहार में अब जमीन का झगड़ा होगा खत्म, नीतीश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 12 Aug 2025 02:34 AM IST
बिहार में भूमि विवाद का मसला वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. कई सरकारी प्रयासों और नियम-कायदों के बावजूद यह समस्या खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही है. सूबे की बड़ी आबादी आज भी जमीन से जुड़े झगड़ों में उलझी हुई है, और राजस्व विभाग के पुराने तरीकों से इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. 22 जुलाई को मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम और एसपी से भूमि विवादों के लंबित मामलों की समीक्षा की. बैठक में निर्देश दिए गए कि अब हर शनिवार अंचल कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित होगा, जिसमें लोगों की जमीन से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी. अगर किसी मामले में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता होगी, तो थाना और अंचल कार्यालय के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करेंगे. इसका उद्देश्य है कि निर्णय लेते समय पूरी और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके, ताकि बाद में विवाद न बढ़े.
जनता दरबार का रिकॉर्ड और सख्त जांच
प्रत्येक जनता दरबार का ऑफलाइन रिकॉर्ड संधारित होगा.
विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज, बैठक के निर्णय और कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा.
अंचल कार्यालयों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी.
भूमि विवाद में फर्जी कागजात इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ गहन जांच की जाएगी. यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी सरकार की यह नई पहल जमीन विवादों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि पिछले प्रयासों की तरह यह पहल भी तभी सफल होगी, जब फैसलों पर अमल समय पर और निष्पक्ष तरीके से किया जाए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।