Hindi News
›
Video
›
India News
›
Asim Munir Nuclear Threat: Is the nuclear threat from Pakistan true? Know the figures | Amar Ujala
{"_id":"689afea36e3043a1e10e817a","slug":"asim-munir-nuclear-threat-is-the-nuclear-threat-from-pakistan-true-know-the-figures-amar-ujala-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Asim Munir Nuclear Threat:क्या सच में है भारत को पाकिस्तान से परमाणु खतरा? जानें क्या है आंकड़ों का सच ?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asim Munir Nuclear Threat:क्या सच में है भारत को पाकिस्तान से परमाणु खतरा? जानें क्या है आंकड़ों का सच ?
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साहिल सुयाल Updated Tue, 12 Aug 2025 02:13 PM IST
अमेरिका की धरती पर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक ऐसा बयान दे डाला, जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहले तो उन्होंने भारत को ‘मर्सिडीज कार’ और पाकिस्तान को ‘डंप ट्रक’ जैसी उपमा देकर चुटकी ली, लेकिन इसके बाद उनकी भाषा और भी आक्रामक हो गई। उन्होंने खुलेआम कहा—अगर पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा आया, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा। यह सीधी धमकी थी कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेगा।इस बयान ने नई दिल्ली में खलबली मचा दी।
भारत के विदेश मंत्रालय ने मुनीर को कड़ी फटकार लगाई और कहा—"अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में छिपी गैर-जिम्मेदारी को समझे। यह बयान इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान में परमाणु कमान और नियंत्रण व्यवस्था कितनी असुरक्षित है, खासकर वहां की सेना के आतंकवादी संगठनों से रिश्तों को देखते हुए।" मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी टिप्पणियां किसी मित्र देश की धरती से दी जा रही हैं।लेकिन सवाल उठता है—आख़िर मुनीर ने जो कहा, वह कितना गंभीर खतरा है? पाकिस्तान का परमाणु जखीरा कितना बड़ा है? और सबसे अहम, इन हथियारों पर असली नियंत्रण किसका है?
परमाणु हथियार लॉन्च करने की क्षमता का सवाल है, यह अभी भी सीमित और प्रयोगात्मक स्तर पर है। पाकिस्तान ने पानी से लॉन्च होने वाली क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है, लेकिन इसे पूरी तरह ऑपरेशनल नहीं माना जाता। अब भारत के लिए यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकी दी हो। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने इसी तरह की धमकियां दी थीं, लेकिन भारत ने अपने सैन्य अभियान जारी रखकर इन्हें झूठा साबित कर दिया।कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारत ने पाकिस्तान के ‘किराना हिल्स’ स्थित परमाणु ठिकाने के पास तक निशाना साधा था। सोशल मीडिया पर यह अफवाह भी उड़ी कि इस ठिकाने का प्रबंधन अमेरिका के हाथ में है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और अमेरिका—तीनों ने इस दावे की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।