Hindi News
›
Video
›
India News
›
Chandrababu Naidu in touch with Rahul Gandhi amid voter list controversy?
{"_id":"689c97faf15f7f1e280715ff","slug":"chandrababu-naidu-in-touch-with-rahul-gandhi-amid-voter-list-controversy-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्या वोटर लिस्ट विवाद के बीच राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या वोटर लिस्ट विवाद के बीच राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 13 Aug 2025 07:19 PM IST
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और YSRCP के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं। जगन मोहन रेड्डी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि राहुल गांधी, वोट चोरी का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं, लेकिन वे आंध्र प्रदेश में वोट चोरी का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं? जगन मोहन रेड्डी ने दावा किया कि इसकी वजह ये है कि राहुल गांधी, चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि, 'जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश के बारे में बयान क्यों नहीं देते? जहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों के बीच 12.5 प्रतिशत वोटों का अंतर रहा। वे अरविंद केजरीवाल के बारे में क्यों नहीं बोलते? जबकि अरविंद केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे, लेकिन राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के बारे में बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं। मैं राहुल गांधी जैसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।