Hindi News
›
Video
›
India News
›
Pooja Pal News: When Akhilesh Yadav expelled her from SP, Pooja Pal said
{"_id":"689df18ad2fb7a00d802c97e","slug":"pooja-pal-news-when-akhilesh-yadav-expelled-her-from-sp-pooja-pal-said-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pooja Pal News: 'जब सही होगा तो सही बोला जाएगा', अखिलेश यादव ने सपा से निकाला तो पूजा पाल ने कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pooja Pal News: 'जब सही होगा तो सही बोला जाएगा', अखिलेश यादव ने सपा से निकाला तो पूजा पाल ने कह दी बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Thu, 14 Aug 2025 07:54 PM IST
Pooja Pal News: समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल ने बड़ा बयान दिया है।
समाजवादी पार्टी से अपने निष्कासन पर विधायक पूजा पाल ने कहा, "मैं सभी गरीब और बेसहारा मां-बहनों की आवाज हूं जिन्होंने मुझे यहां भेजा है। मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद से पीड़ित परिवार के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है, जब सही होगा तो सही बोला जाएगा।"
बता दें कि, विधायक पूजा पाल ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी। उन्होंने एक बयान में कहा था कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से उन्हें भी न्याय मिला है। उन्होंने कहा था कि अतीक अहमद ने मेरे पति की हत्या की थी और योगी सरकार की अपराधों के प्रति नीति के कारण उनकी तरह प्रयागराज की कई महिलाओं को न्याय मिला।
पूजा पाल के पति राजू पाल की 2005 में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर हत्या का आरोप लगा था। पूजा पाल ने विधानसभा में अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारों को सजा देकर सीएम योगी ने मुझे न्याय दिलाया है।
बताया जाता है कि सपा नेता उनके इस बयान से असहज थे क्योंकि वो प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का काम करते हैं। यूपी के मानसून सत्र में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि अपराधियों का जाति और धर्म देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।