सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   ITBP Jawan Kanpur Case: Investigation into the ITBP jawan case to be reopened; major update surfaces. — Kanpur

ITBP Jawan Kanpur Case: ITBP जवान केस में दोबारा होगी जांच, आया बड़ा अपडेट

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sun, 24 May 2026 07:10 PM IST
ITBP Jawan Kanpur Case: Investigation into the ITBP jawan case to be reopened; major update surfaces. — Kanpur
कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ काटे जाने का मामला अब और गंभीर हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच रिपोर्ट पर पक्षपात और अस्पष्टता के आरोप लगने के बाद अब पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। इस नई जांच में आईटीबीपी के अधिकारी और डॉक्टर भी शामिल होंगे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्पष्ट और तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि पहले की रिपोर्ट उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई थी, लेकिन आईटीबीपी और पुलिस अधिकारियों ने उस पर कई सवाल उठाए हैं। इसी वजह से अब संयुक्त जांच होगी, जिसमें पुलिस विभाग का नामित अधिकारी भी डॉक्टरों की टीम के साथ बैठकर सभी बयानों और मेडिकल जांचों की समीक्षा करेगा।

जांच समिति के सदस्यों का कहना है कि निर्मला देवी हृदय रोगी थीं और उनके हाथ की नसों में ब्लॉकेज होने के कारण हाथ काटना पड़ा। हालांकि रिपोर्ट में यह भी माना गया है कि दोनों अस्पतालों में इलाज में हुई देरी से स्थिति और गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक नसों में ब्लॉकेज के पीछे दो संभावनाएं हो सकती हैं। पहली थ्रोम्बोसिस, जिसमें शरीर के अंदर बने थक्के नसों में जाकर फंस जाते हैं। दूसरी कंपार्टमेंट सिंड्रोम, जिसमें दर्द और सूजन को समय पर नजरअंदाज कर दिया जाता है और देरी के कारण अंग काटने की नौबत आ जाती है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर कटे हुए हाथ की हिस्टोपैथोलॉजी जांच कराई जाए तो असली वजह स्पष्ट हो सकती है। वहीं जांच समिति के अध्यक्ष एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने कहा कि दोनों अस्पतालों से वेरिफाइड दस्तावेज लेकर जांच की गई है। उन्होंने टीएमटी की फर्जी रिपोर्ट भेजे जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उनका कहना है कि मरीज की हृदय संबंधी स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसका टीएमटी टेस्ट हो सके। जांच टीम को केवल ईको और डॉप्लर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई थी।

मामले ने शनिवार को नया मोड़ तब लिया जब आईटीबीपी के 40 से 50 जवान अपने अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। सभी जवान अपने साथी विकास सिंह को न्याय दिलाने के समर्थन में पहुंचे थे। परिसर में हथियारबंद जवानों की मौजूदगी से वहां मौजूद लोग भी चौंक गए। हालांकि बाद में आईटीबीपी कमांडेंट गौरव प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जवान केवल अपने साथी का मनोबल बढ़ाने आए थे, किसी तरह का घेराव नहीं किया गया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत के दौरान यह भी पूछा कि शिकायत के लिए इतनी बड़ी संख्या में जवानों को लाने की क्या जरूरत थी। इसके बाद जवानों को परिसर से बाहर भेज दिया गया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में दोबारा जांच कराने पर सहमति बनी।

पूर्व डीजीपी Vikram Singh ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी बेहद अनुशासित बल है और जवान अपने साथी के समर्थन में पहुंचे होंगे। उन्होंने माना कि निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण अगर जवान की मां का हाथ काटना पड़ा है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कृष्णा हॉस्पिटल और पारस हॉस्पिटल की सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि महज 12 घंटे के भीतर ऐसी कौन सी स्थिति बनी, जिससे मरीज के हाथ में संक्रमण बढ़ गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कौन सा इंजेक्शन लगाया गया और किस डोज में दवा दी गई।

अब सभी की नजर नई जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि मरीज के हाथ काटे जाने के पीछे प्राकृतिक चिकित्सा जटिलता जिम्मेदार थी या फिर अस्पतालों की लापरवाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तर प्रदेश में मौसम की दोहरी मार, लू के साथ आंधी का अलर्ट जारी

24 May 2026

Cockroach Janta Party के चीफ Abhijeet Dipke के Accounts Hack करने की कोशिश? Dipke Instagram Hacking

24 May 2026

Falta Seat Vote Counting : BJP की बंपर लीड, कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न | Dilip Ghosh | Bengal

24 May 2026

राहुल गांधी ने मुस्लिम नेताओं को दे दिया बहुत बड़ा संदेश

24 May 2026

Ebola Virus पर Bharat Sarkar का Alert, WHO announces Emergency | Ebola in india | Ebola outbreak

24 May 2026
विज्ञापन

Weather Update : Delhi-NCR में अब इस दिन होगी बारिश, नौतपा में कैसा रहेगा मौसम?

24 May 2026

Eid al-Adha: 'गाय हमारी माता है' कुर्बानी के सवाल पर मौलाना का बड़ा बयान

24 May 2026
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका में होगा समझौता, खुल जाएगा हॉर्मुज जलडमरूमध्य, डोनाल्ड ट्रम्प ने किया इशारा, पेट्रोल-डीजल होगा सस

24 May 2026

Weather Forecast 24 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

24 May 2026

Firing in White House: अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर हुई फाइरिंग,अंदर मौजूद थे ट्रंप

24 May 2026

Rashifal 24 May 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

24 May 2026

Punjab Kings vs LSG Match Highlights: श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन की धमाकेदार जोड़ी ने दी लखनऊ को मात

24 May 2026

Kerela: केरल में कांग्रेस के चुनाव अधिकारी रतन केलकर बने सीएम सतीशन के सचिव, भड़की बीजेपी

24 May 2026

SC on Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान,25 मई को होगी सुनवाई

24 May 2026

ITBP Jawan Kanpur Case: कानपुर में ITBP के जवानों ने घेरा पुलिस कमिश्नर का ऑफिस?

23 May 2026

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम केन्द्र सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष लामबंद!

23 May 2026

Weather Update: कब होगी बारिश, Heatwave से कब मिलेगा छुटकारा? मौसम वैज्ञानिक की राय सुन लीजिए

23 May 2026

Sonam Wangchuk Supports CJP: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सोनम वांगचुक ने दिया समर्थन

23 May 2026

Harbhajan Singh News: AAP को लेकर हरभजन सिंह के आरोपों पर सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

23 May 2026

Bengal Bakrid Holiday: बकरीद की छुट्टियों पर शुभेंदु सरकार ने चलाई कैंची,इस दिन मिलेगी 1 छुट्टी

23 May 2026

Rajasthan News: SI परीक्षा पर भड़के लाखों युवा, RPSC के खिलाफ खोला मोर्चा

23 May 2026

Rajasthan News: राहुल गांधी पर मदन दिलावर के बयान से मचा हंगामा

23 May 2026

Punjabi Singer Inder Kaur News: Post-mortem Report ने चौंकाया, Doctors भी हुए हैरान! Ludhiana News

23 May 2026

Raghav Chadha News: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

23 May 2026

Cockroach Janta Party ट्रेंड नहीं 'चाल'! सियासी नैरेटिव किसने चलवाया? | Abhijeet Dipke | AAP

23 May 2026

Twisha Sharma Case: क्यों निलंबित हुआ त्विषा शर्मा के पति का लाइसेंस, BCI के अध्यक्ष ने बताई ये बड़ी वजह?

23 May 2026

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए ऐसा क्या कहा कि भड़क गए गिरिराज सिंह?

23 May 2026

Ajay Rai on PM Modi: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ी मुश्किलें, महोबा में दर्ज हुई FIR एक्शन की तैयारी त

23 May 2026

CM शुभेंदु के दिल्ली आने से बंगाल को क्या-क्या मिला?

23 May 2026

Weather Update: बारिश की आहट के बीच गर्मी का असली खेल! जानें क्या रहेगा हाल

23 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed