सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Sonam Wangchuk Supports CJP: Sonam Wangchuk Extends Support to the ‘Cockroach Janata Party’

Sonam Wangchuk Supports CJP: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सोनम वांगचुक ने दिया समर्थन

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 23 May 2026 07:06 PM IST
Sonam Wangchuk Supports CJP: Sonam Wangchuk Extends Support to the ‘Cockroach Janata Party’
पर्यावरणविद और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने खुद को इस अभियान का ‘मानद कॉकरोच’ बताते हुए सरकार से युवाओं की आवाज सुनने और उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेने की अपील की।

यह ऑनलाइन आंदोलन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। आंदोलन से जुड़े युवा बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ व्यंग्यात्मक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। इस अभियान में ‘कॉकरोच’ को प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों का दावा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा रहे हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उन्हें दबाने की कोशिश हो रही है।

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे अभियानों को खतरे की तरह नहीं बल्कि जनता के फीडबैक की तरह देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी बात रखने के लिए हिंसा नहीं बल्कि रचनात्मक डिजिटल माध्यम चुना है, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

वांगचुक ने कहा, “मैं युवाओं की इस रचनात्मकता से बहुत प्रभावित हूं। सरकार को संदेश समझना चाहिए, संदेश देने वाले को खत्म नहीं करना चाहिए। अगर संदेश देने वाले को दबाया जाएगा, तो भी संदेश खत्म नहीं होगा।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस आंदोलन में औपचारिक रूप से शामिल होंगे, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं इसकी सदस्यता के योग्य नहीं हूं, क्योंकि मैं न बेरोजगार हूं और न ही आलसी। लेकिन मैं खुद को इसका मानद कॉकरोच जरूर मानता हूं।”

वांगचुक ने इस पूरे अभियान की तुलना अखबारों में छपने वाले राजनीतिक कार्टूनों से की। उन्होंने कहा कि जैसे नेताओं और सरकारों पर व्यंग्य लोकतंत्र का हिस्सा माना जाता है, वैसे ही सोशल मीडिया पर इस तरह की अभिव्यक्ति को भी सकारात्मक दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक लोकतंत्र में आलोचना और व्यंग्य को दबाने के बजाय उससे सीखने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने विरोध जताने के लिए पत्थर या हिंसा का रास्ता नहीं चुना, बल्कि डिजिटल रचनात्मकता के जरिए अपनी बात रखी। यही चीजें भारत को मजबूत लोकतंत्र बनाती हैं और ‘विश्वगुरु’ बनने की दिशा में आगे बढ़ाती हैं।

वांगचुक ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऑनलाइन अभिव्यक्ति को लगातार दबाया गया, तो युवाओं में गुस्सा बढ़ सकता है। उन्होंने नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां इंटरनेट बंद करने और आवाज दबाने की कोशिशों के बाद युवा सड़कों पर उतर आए थे और हालात हिंसक हो गए थे।

उन्होंने पेपर लीक जैसे मामलों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि कई देशों में ऐसे मामलों पर मंत्री तक इस्तीफा दे देते हैं। उनके मुताबिक युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

अंत में वांगचुक ने सरकार और युवाओं दोनों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को किसी कोने में धकेलने की कोशिश न करे और युवाओं को भी हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं की आवाज समय रहते सुन ली जाए, तो उनका गुस्सा सड़कों तक पहुंचने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Cockroach Janta Party पर BJP का हमला, क्या चलाया जा रहा Influence Operation? | Abhijeet Dipke

23 May 2026

तमिलनाडु के बाद अब इस सीट के लिए TVK ने साधे समीकरण, गठबंधन में शुरू हुआ मंथन

23 May 2026

Petrol-Diesel Price Hike: Congress-TMC ने सरकार पर बोला हमला | Petrol Price Hike | Rahul Gandhi

23 May 2026

Cockroach Janata Party Vs Oggy Janta Party : इस पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी को दी खुली चुनौती

23 May 2026

Delhi-NCR Weather : मौसम ने ली अचानक करवट, भीषण गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहाना

23 May 2026
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Hike: तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ

23 May 2026

Weather Forecast 23 May 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल ?

23 May 2026
विज्ञापन

Rashifal 23 May 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

23 May 2026

Tulsi Gabbard Resignation: तुलसी गबार्ड ने दिया ट्रंप कैबिनेट से इस्तीफा,ये है कारण

23 May 2026

Abhijeet Dipke Account Hacked: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

23 May 2026

Gurugram Rapid Metro Electricity Cut: गुरुग्राम में बिजली हुई गुल तो मेट्रो ट्रैक पर चलने लगे लोग

23 May 2026

Rajasthan News: सीएम भजनलाल के आम खाने पर क्यों मची राजनीति में बवाल

22 May 2026

Harbhajan Singh News: राज्यसभा सीट छोड़ने की सलाह पर भड़के हरभजन सिंह, किसे सुनाई खरी-खोटी?

22 May 2026

Supreme Court On Reservation: माता-पिता IAS हैं तो आरक्षण क्यों? रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

22 May 2026

Kangana Ranaut on Secret Wedding News: गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ने कह दी बड़ी बात

22 May 2026

Twisha Sharma Case: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह, पुलिस ने हिरासत में लिया

22 May 2026

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी, मिली सुरक्षा

22 May 2026

Cockroach Janata Party: कॉकरोच पार्टी से डरे अभीजीत दीपके के पिता, बोले सो नहीं पा रहा हूं?

22 May 2026

Rajasthan News: राजस्थान में 31 जुलाई तक कराने होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

22 May 2026

Rajasthan में 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान, कौन मारेगा बाजी?

22 May 2026

Rajya Sabha Election 2026: गुजरात की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, कांग्रेस हो जाएगी 'शून्य' !

22 May 2026

Bengal Politics : वंदे मातरम को लेकर ये क्या कह गए मौलाना साजिद रशीदी?

22 May 2026

Eid al-Adha: दिल्ली सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइन, मंत्री कपिल मिश्रा बोले- कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई

22 May 2026

Alwar News: कार में 'दम' तोड़ रहे मासूम! गर्मी में बंद गाड़ी में छोड़ना पड़ सकता है बहुत भारी, सुरक्षा के लिए ध्या

22 May 2026

Rajya Sabha Election 2026 : गुजरात से लेकर राजस्थान तक, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होगी वोटिंग

22 May 2026

UP Weather Report : पारा पहुंचा 47 पार, यूपी के इस जिले में अभी और बिगड़ेंगे हालात

22 May 2026

Chandrayaan-3 : अमेरिका ने ISRO को दिया अंतरिक्ष विज्ञान का सर्वोच्च सम्मान

22 May 2026

डोनाल्ड ट्रंप को किस बात का सता रहा डर, बेटे की शादी से बनाई दूरी

22 May 2026

US-Iran Tensions: खत्म हो जाएगा युद्ध,अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की कोशिशें तेज

22 May 2026

Vayu Astra-1 : 100KM दूर बैठे दुश्मन को ऐसे तबाह करेगा 'वायु अस्त्र'

22 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed