सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   PM Modi retains global popularity, gets another highest honor | Love Ujala

PM मोदी की वैश्विक लोकप्रियता बरकरार, मिला एक और सर्वोच्च सम्मान | Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Wed, 17 Dec 2025 02:22 AM IST
PM Modi retains global popularity, gets another highest honor | Love Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपाई संसद को संबोधित करेंगे। इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली उन्हें लेने हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। यहां से वह पीएम मोदी को अपनी कार में बैठाकर होटल तक लाए।
इस दौरान पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने इथियोपियाई पीएम अहमद अली को अपना भाई और दोस्त बताया। इथियोपिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पुरस्कार- द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया सम्मान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं।पीएम ने इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर कहा, 'आप सभी के बीच इथियोपिया की इस महान भूमि पर होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा की जब दोपहर मैं इथियोपिया पहुंचा। यहां पहुंचते ही यहां के लोगों ने मुझे अद्भुत आत्मीयता और अपनेपन का अनुभव कराया। प्रधानमंत्री अली मुझे हवाई अड्डे पर लेने आए थे। वे मुझे फ्रेंडशिप पार्क और विज्ञान संग्रहालय लेकर गए। यहां नेतृत्व से मेरी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।' इससे पहले इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'इथियोपिया की यात्रा से मुझे बहुत खुशी हुई है। यह मेरी इथियोपिया की पहली यात्रा है। लेकिन यहां कदम रखते ही मुझे एक गहरा अपनापन और आत्मीयता का अहसास हुआ।' पीएम मोदी ने कहा, 'पहलगाम आतंकी हमले पर आपकी सहानुभूति और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में आपके समर्थन के लिए हम आपके आभारी हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखता है।' पीएम मोदी ने कहा, 'भविष्य की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाएगा। आज हमें अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे हमारे सहयोग के मुख्य पहलुओं पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला। मुझे खुशी है कि आज हमने भारत में इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को दोगुना करने का निर्णय लिया है।'पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क और संचार का आदान-प्रदान रहा है। दोनों देश जो भाषाओं और परंपराओं में समृद्ध हैं, एकता के प्रतीक हैं।' उन्होंने कहा, 'आज हम भारत और इथियोपिया के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जा रहे हैं। यह कदम हमारे संबंधों को नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई प्रदान करेगा।' वहीं, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। पिछले साल हमारी विकास दर 9.2 फीसदी थी और इस साल हम 10.3 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। जीडीपी वृद्धि के साथ-साथ, हमारे देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) भी तेजी से बढ़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MGNREGA का नाम मोदी सरकार क्यों बदल रही है? जानिए जी राम जी बिल से क्या बदलेगा

16 Dec 2025

Priyanka Gandhi Prashant Kishor Met: प्रियंका गांधी से क्यों मिले प्रशांत किशोर? सामने आई बड़ी जानकारी

16 Dec 2025

Nitish Kumar Nitin Nabin Viral Video: जब बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और नितिन नबीन में हुई थी तीखी बहस

16 Dec 2025

PM Modi In Jordan: जॉर्डन में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, वीडियो हो रहा वायरल! Viral Video

16 Dec 2025

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत

16 Dec 2025
विज्ञापन

UP Weather: Uttar Pradesh के 30 से ज्यादा जिलों में भयंकर ठंड और कोहरे का Alert, IMD की चेतावनी

16 Dec 2025

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

16 Dec 2025
विज्ञापन

Nitish Kumar Hijab Controversy: Iqra Hasan ने नीतीश को सुना डाला, सीएम ने खींचा मुस्लिम महिला का हिजाब

16 Dec 2025

PM Modi In Jordan: जॉर्डन यात्रा में दिखा मोदी मैजिक,दोनों देशों में किन मुद्दों पर बात? Amar Ujala

16 Dec 2025

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, जानें हाल? | Air Pollution | AQI

16 Dec 2025

Nitin Nabin बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस पद तक पहुंचने में जानिए कैसा रहा सफर? Amar Ujala News

15 Dec 2025

Muzaffarpur: एक साथ परिवार के चार लोगों ने दी जान, इलाके में फैली सनसनी, हुआ क्या? Amar Ujala News

15 Dec 2025

Bihar News: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर क्या बोले संजय सरावगी? | Nitish Kumar | Nitin Naveen

15 Dec 2025

Bihar : एक परिवार के चार लोगों ने साथ में दी जान, पलिस कर रही जांच, वजह कर देगी हैरान | Amar Ujala

15 Dec 2025

Nitin Nabin: नितिन नवीन को ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के पीछे की इनसाइड स्टोरी | JP Nadda

15 Dec 2025

JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष पद से हटने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होंगे जेपी नड्डा? मिल गए संकेत

15 Dec 2025

Prashant Kishor Meets Priyanka Gandhi: प्रशांत किशोर से सीक्रेट मीटिंग पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

15 Dec 2025

Rupee vs Dollar: रुपये में गिरावट का दौर जारी, डॉलर के मुकाबले कितना कमजोर हुआ Rupee? US Dollar

15 Dec 2025

PM Modi Insulted: पीएम मोदी के अपमान पर भड़के जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस को दिखाया आईना!

15 Dec 2025

Nitin Nabin Appointed BJP President: Aparna Yadav ने नितिन नबीन को दी बधाई PM Modi | Shah | Nadda

15 Dec 2025

UP Weather Update: यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में कोहरे और भयंकर ठंड का Alert! IMD ने जारी की चेतावनी

15 Dec 2025

Pankaj Chaudhary ने छुए CM Yogi के पैर, Video Viral!| New UP BJP President | UP News | BJP | CM Yogi

15 Dec 2025

दिल्ली में अगले दो दिन बेहद खराब रहेंगे

15 Dec 2025

अध्यक्ष की जगह BJP ने कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया?

15 Dec 2025

Nitin Nabin BJP Working President: कौन हैं नितिन नबीन जो बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

14 Dec 2025

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में कड़ाके की सर्दी, IMD ने जारी किया Alert! UP Forecast News

14 Dec 2025

Messi GOAT India Tour: Rahul Gandhi-Revanth Reddy से मिले मेसी, Video Viral!| Kolkata | Lionel Messi

14 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

14 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

14 Dec 2025

दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू, इन चीजों पर लगी रोक

14 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed