सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Rahul Gandhi raises questions on voter list, warns Election Commission!

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग को दी चेतावनी!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 24 Jul 2025 06:14 PM IST
Rahul Gandhi raises questions on voter list, warns Election Commission!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (ईसी) पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके पास 100 प्रतिशत पक्के सबूत हैं कि कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने धोखाधड़ी को मंजूरी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर चुनाव आयोग यह सोच रहा है कि वह बच जाएगा, तो यह उसकी भूल है, हम उसे नहीं छोड़ने वाले।

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक की केवल एक लोकसभा सीट की जांच की और उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गईं। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में 45, 50, 60, 65 साल के नए वोटर जुड़ गए हैं। यह सिर्फ एक सीट की बात है। कई सीटों में वोटर डिलीशन (नाम हटाना), नए वोटर जोड़ना, और अवैध तरीके से जोड़ने का काम चल रहा है। हम इन सबूतों को सामने लाएंगे।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप यह सोचते हैं कि आप बच जाओगे, तो आप गलत हो। हम आपके पीछे आने वाले हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों वोटर अपने पते पर नहीं मिले हैं और यह प्रक्रिया विपक्ष के वोटरों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रहा है।
राहुल गांधी ने बुधवार को भी कहा था कि देश में चुनाव "चुराए" जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस ने इस वोट चोरी का तरीका समझ लिया है और जल्द ही इसका कच्चा-चिट्ठा कागज़ों पर सामने रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और पूरे देश में ऐसा हो रहा है।

बिहार की मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जोरदार विरोध दर्ज कराया है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जानबूझकर उठाया जा रहा है ताकि चुनिंदा वोटरों को सूची से हटाया जा सके। राहुल गांधी के बयानों से इस विरोध को और धार मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Religion Conversion Racket: आगरा की दो सगी बहनों का ब्रेन वॉश किया गया,चंगुल से छुड़ाने में दिक्कत आई

24 Jul 2025

India-UK Sign Free Trade Deal: दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, किसे कितना फायदा?

24 Jul 2025

Jagdeep Dhankhad Resigns: रामनाथ ठाकुर और जे पी नड्डा के बीच मुलाकात के बाद उपराष्ट्रपति पद पर अटकलें

24 Jul 2025

PM Modi UK Visit: London में PM मोदी का खास स्वागत,देखती रह गयी दुनिया! | Britain

24 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी । Vinod Agnihotri । Amar Ujala

24 Jul 2025
विज्ञापन

Heavy Rain Fall Updates : देश के इन राज्यों में भीषण बारिश मचाएगी फिर तबाही, IMD का रेड अलर्ट जारी!

24 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

24 Jul 2025
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar Resigns: जगदीप धनखड़ का दफ्तर सील किए जाने की, असली सच्चाई अब आई सामने !

24 Jul 2025

Bihar Voter List Controversy: वोटर्स की संख्या पर बिफरीं पप्पू यादव की पत्नी, चुनाव आयोग पर दागे सवाल

24 Jul 2025

Chirag on Voter List Controversy: SIR को लेकर विपक्ष पर भड़के चिराग पासवान, लगाया ये गंभीर आरोप!

24 Jul 2025

Punjab Heavy Rain Fall: पंजाब के मोगा जिले में भारी बारिश से टूटी सड़क, तो परिजन बन गए पुल!

23 Jul 2025

मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक पर भाजपा ने उठाए सवाल तो भड़कीं डिंपल यादव ने दिया ये जवाब

23 Jul 2025

Ghaziabad Fake Embassy: PM-राष्ट्रपति के साथ फेक फोटो वाला नकली एंबेसडर धरा गया

23 Jul 2025

PM Modi UK Visit: PM Keir Starmer से PM Modi करेंगे मुलाकात, Britain दौरा क्यों खास? | Britain

23 Jul 2025

Vice President Election: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने शुरू की उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, अब कैसे चुनेंगे उपराष्ट्रपति? समझिए पूरा गणित

23 Jul 2025

Bihar Vidhan Sabha Session: 'उधर हटो' नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को हड़काया!

23 Jul 2025

India Slams Pakistan in UNSC: भारत ने पाक को आंतकवाद पर जमकर सुनाया, पी हरीश ने क्या कहा?

23 Jul 2025

Nimisha Priya News: भारतीय नर्स की फांसी का सजा हुई रद्द, किसने किया दावा, PM Modi को कहा शुक्रिया।

23 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: Delhi-NCR का खत्म हुआ इंतजार, हुई भयंकर बारिश! | Weather Update |

23 Jul 2025

Delhi-NCR Rain: सुबह से हो रही बारिश से कई जगह जलजमाव, ट्रैफिक जाम में फंसे जहां-तहां लोग। IMD

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankad Resigns: चुनाव आयोग जल्द शुरू करेगा चुनाव की प्रक्रिया, सरकार को जल्दी नहीं

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankad Resigns: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के पीछे ये है इनसाइड स्टोरी। Amar Ujala

23 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप यहां आज मौसम का हाल, कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट?

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कई समीकरणों पर माथापच्ची

23 Jul 2025

Air India Plane Catches Fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान में लगी आग, मचा हड़कंप

22 Jul 2025

Tejashwi on Voter List Controversy: SIR पर तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव इस मांग पर अड़ गया INDI गठबंधन!

22 Jul 2025

Bihar Vidhan Sabha Fight: विधायकों की मार्शल के साथ धक्का-मुक्की, हंगामे का पूरा वीडियो

22 Jul 2025

Vice President: नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति? BJP-JDU के दावों से सियासी हड़कंप

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: तबीयत खराब या कोई और बात गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कही ये बड़ी बात!

22 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed