सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Heavy Rain Fall Updates: Heavy rains will cause havoc again in these states of the country, IMD issues red ale

Heavy Rain Fall Updates : देश के इन राज्यों में भीषण बारिश मचाएगी फिर तबाही, IMD का रेड अलर्ट जारी!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Thu, 24 Jul 2025 06:30 AM IST
Heavy Rain Fall Updates: Heavy rains will cause havoc again in these states of the country, IMD issues red ale
मौसम विभाग का अनुमान है 24 से लेकर 28 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी ने केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 से 28 जुलाई के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 24 से 28 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 26 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी वर्षा हो सकती है.

26 से 28 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य में भी भारी वर्षा की संभावना है. 24 से 28 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है.24 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 25 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि 26 से 28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश और 23 से 28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. 24, 27 और 28 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, 25 से 28 जुलाई के दौरान उत्तर प्रदेश, 27 और 28 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 23 से 28 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि मुंबई के कोंकण क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट और पालघर सहित अन्य क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उत्तरी कोंकण के लिए ऑरेंज अलर्ट और दक्षिणी कोंकण के लिए रेड अलर्ट है, जबकि कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र समुद्र में मजबूत होने के कारण भारी बारिश की संभावना है। इस सप्ताह अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। मानसून की रेखा अपने सामान्य स्थान से उत्तर में है, जिसके कारण बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली में 24 जुलाई को बारिश जारी रहने की उम्मीद है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलर्ट है। पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों में पूर्वी भारत और पश्चिमी तट पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, जिससे 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अहमदाबाद मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एके दास के अनुसार, 28 जुलाई तक पूरे राज्य में सामान्य बारिश का अनुमान है। 25 से 28 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अमरेली, भावनगर, महिसागर समेत कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Heavy Rain Fall: पंजाब के मोगा जिले में भारी बारिश से टूटी सड़क, तो परिजन बन गए पुल!

23 Jul 2025

मस्जिद में अखिलेश यादव की बैठक पर भाजपा ने उठाए सवाल तो भड़कीं डिंपल यादव ने दिया ये जवाब

23 Jul 2025

Ghaziabad Fake Embassy: PM-राष्ट्रपति के साथ फेक फोटो वाला नकली एंबेसडर धरा गया

23 Jul 2025

PM Modi UK Visit: PM Keir Starmer से PM Modi करेंगे मुलाकात, Britain दौरा क्यों खास? | Britain

23 Jul 2025

Vice President Election: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने शुरू की उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी

23 Jul 2025
विज्ञापन

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, अब कैसे चुनेंगे उपराष्ट्रपति? समझिए पूरा गणित

23 Jul 2025

Bihar Vidhan Sabha Session: 'उधर हटो' नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को हड़काया!

23 Jul 2025
विज्ञापन

India Slams Pakistan in UNSC: भारत ने पाक को आंतकवाद पर जमकर सुनाया, पी हरीश ने क्या कहा?

23 Jul 2025

Nimisha Priya News: भारतीय नर्स की फांसी का सजा हुई रद्द, किसने किया दावा, PM Modi को कहा शुक्रिया।

23 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: Delhi-NCR का खत्म हुआ इंतजार, हुई भयंकर बारिश! | Weather Update |

23 Jul 2025

Delhi-NCR Rain: सुबह से हो रही बारिश से कई जगह जलजमाव, ट्रैफिक जाम में फंसे जहां-तहां लोग। IMD

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankad Resigns: चुनाव आयोग जल्द शुरू करेगा चुनाव की प्रक्रिया, सरकार को जल्दी नहीं

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankad Resigns: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के पीछे ये है इनसाइड स्टोरी। Amar Ujala

23 Jul 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप यहां आज मौसम का हाल, कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट?

23 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कई समीकरणों पर माथापच्ची

23 Jul 2025

Air India Plane Catches Fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान में लगी आग, मचा हड़कंप

22 Jul 2025

Tejashwi on Voter List Controversy: SIR पर तेजस्वी ने खेला बड़ा दांव इस मांग पर अड़ गया INDI गठबंधन!

22 Jul 2025

Bihar Vidhan Sabha Fight: विधायकों की मार्शल के साथ धक्का-मुक्की, हंगामे का पूरा वीडियो

22 Jul 2025

Vice President: नीतीश कुमार बनेंगे उपराष्ट्रपति? BJP-JDU के दावों से सियासी हड़कंप

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: तबीयत खराब या कोई और बात गोविंद सिंह डोटासरा ने क्यों कही ये बड़ी बात!

22 Jul 2025

Weather Update: Delhi-NCR समेत इन 5 राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट!

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign : जगदीप धनखड़ के 'दबाव' वाले वायरल बयान पर आखिर क्यों होने लगी चर्चा?

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे पर मचा घमासान, विपक्षी सांसदों ने दागे सवाल!

22 Jul 2025

Himachal Wedding: दो सगे भाईयों से एक ही लड़की ने शादी क्यों की? ये कैसा रिवाज

22 Jul 2025

चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली

22 Jul 2025

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश का कहर, 400 से ज्यादा सड़कें बंद

22 Jul 2025

छोटे गांव से उपराष्ट्रपति के पद तक, जगदीप धनखड़ का सफर

22 Jul 2025

Delhi-NCR Rain Update: तो अब इस दिन Delhi-NCR में होगी बारिश! | Weather Update |

22 Jul 2025

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा, अब आगे क्या? |

22 Jul 2025

Sawan Somwar Puja 2025: महादेव को किस विधि से चढ़ाएं बेलपत्र? मिलेगी शिव की कृपा। Kanwar Yatra 2025

22 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed